विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डिब्बा बंद नहीं हुई है 'सदमा' की रीमेक, ये है असल सच्चाई!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 08 Apr 2016 12:10 PM (IST)

पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि करीना कपूर द्वारा इंकार किए जाने के बाद श्रीदेवी की क्लासिक फिल्म 'सदमा' की रीमेक डिब्बा बंद हो गई है। अब फिल्म के प्रवक्ता और डायरेक्टर का बयान सामने आया है।

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि करीना कपूर द्वारा इंकार किए जाने के बाद श्रीदेवी की क्लासिक फिल्म 'सदमा' की रीमेक डिब्बा बंद हो गई है। इसमें करीना कपूर और रणवीर सिंह के लीड रोल में होने की बात सामने आई थी। मगर बाद करीना ने साफ कर दिया कि वो 'सदमा' की रीमेक का हिस्सा नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक, मेकर्स ने करीना को ध्यान में रखते हुए ही रीमेक बनाने की योजना बनाई थी। ऐसे में उनके इंकार करने से इसके अधर में लटकने की चर्चा होने लगी।

करीना के बारे में रणवीर ने सुन लिया कुछ ऐसा कि आ गया उन्हें सदमा!

हालांकि 'सदमा' की रीमेक को लेकर अब इस फिल्म के प्रवक्ता हिमांशु झुनझुनवाला का बयान सामने आया है और उनका कहना है कि इस तरह की सभी खबरें गलत हैं। उन्होंने कहा, 'जो खबरें चल रही हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं है। न तो करीना ने 'सदमा' की रीमेक का हिस्सा बनने से इंकार किया है और ना ही यह फिल्म डिब्बा बंद हुई है। हम न तो यह कह रहे हैं कि करीना को साइन किया गया है और ना ही यह कह रहे हैं कि उन्होंने इंकार कर दिया है। मेरा अनुरोध है कि पत्रकार कोई भी स्टोरी फाइल करने से पहले मुझसे या फिल्म के डायरेक्टर से कंफर्म कर लें।'

ऐश्वर्या राय से 12 साल बाद फिर रोमांस करेंगे अजय देवगन?

एड फिल्मकार लियॉड बपस्टिा ने 'सदमा' की रीमेक बनाने की ठानी है। उन्हाेंने कहा, 'यह बहुत बड़ी फिल्म है और मैं इसकी रीमेक के साथ पूरा न्याय करना चाहता हूं। जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। फाइनल होने के बाद नाम का खुलासा कर दिया जाएगा।' गौरतलब है कि 'सदमा' की रीमेक हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में बनाई जाएगी। ओरिजनल फिल्म में श्रीदेवी के साथ कमल हासन की जोड़ी नजर आई थी, जो इसकी कहानी की तरह ही काफी पसंद की गई थी।