विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैफ-करीना अभी से नन्हें मेहमान के लिए कर रहे हैं ये तैयारी

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Mon, 22 Aug 2016 12:58 PM (IST)

सैफ अली खान और करीना कपूर अपने बच्चे को लेकर खासे उत्साहित हैं। दिसंबर में नन्हा मेहमान इनकी जिंदगी में दस्तक देगा लेकिन उसके आने से पहले ही दोनों जमकर तैयारी कर रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। करीना कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बेबी बंप को लेकर चर्चा में हैं। आए दिन उनकी स्टाइलिश फोटोज सामनें आ रही है। सूत्रों की मानें तो दिसंबर में आने वाले नन्हें मेहमान के लिए सैफ अली खान और करीना जमकर शॉपिंग कर रहे हैं।

तस्वीरें: बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं प्रेग्नेंट करीना

बच्चे को लेकर सैफ और करीना खासे उत्साहित हैं। दोनों बच्चे के लिए कोई कमी नहीं करना चाहते हैं। तभी तो हाल ही में सैफ लंदन की एक शॉप को बच्चे के लिए खरीदारी करते नजर आए। बच्चे की नर्सरी के लिए अनुभवी विदेशी डिजाइनर से संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा बच्चे के कमरे को भी डिजाइन किया जा रहा है।

करीना कपूर के बेबी की ड्रेसेज तैयार कर रहे हैं ये मशहूर डिजाइनर

बता दें कि सैफ इन दिनों अपनी फिल्म 'रंगून' की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के दौरान वो घायल भी हो गए थे जिसका इलाज चल रहा है। वहीं करीना भी अपनी आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की तैयारी में जुटी हैं, जिसमें उनके साथ सोनम कपूर भी नजर आएंगी।