विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैफ-कट्रीना की इस फिल्‍म के लिए करना पड़े़गा और इंतजार

By rohit guptaEdited By:
Published: Tue, 13 Jan 2015 12:17 PM (IST)

कट्रीना कैफ और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्‍म 'फैंटम' देखने के लिए दर्शकों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कट्रीना कैफ और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फैंटम' देखने के लिए दर्शकों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। यह फिल्म पिछले साल अक्टूबर में रिलीज होनी थी, लेकिन अब यह 28 अगस्त को रिलीज होगी।

पढ़ें: दीपिका ने कट्रीना से कहा, रणबीर से शादी मत करना

एक दिन पहले ही इस स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म के 28 अप्रैल को रिलीज होने की खबर आई थी, लेकिन मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि फैंटम 28 अगस्त को रिलीज होगी। पिछले साल कट्रीना की केवल एक रिलीज थी और वह भी सिद्धार्थ आनंद की बड़े बजट की फिल्म 'बैंग बैंग'। इस साल कैट की तीन फिल्में रणबीर कपूर के साथ 'जग्गा जासूस', सैफ अली खान के साथ 'फैंटम' और आदित्य रॉय कपूर के साथ 'फितूर' लाइन अप है।

पढ़ें: लव जेहाद के खिलाफ सैफ की पत्नी करीना कपूर को बनाया हथियार

मजेदार बात यह है कि फैंटम की रिलीज को लेकर लगातार डेट्स आगे बढ़ाई जा रही हैं। हाल में खुद फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने कहा था कि फिल्म 3 अप्रैल को रिलीज होगी। साजिद ने कहा था, 'ट्रेलर लगभग पूरा हो गया है और इसे जल्द ही सेंसर बोर्ड के पास भेजा जाएगा। फैंटम 3 अप्रैल को रिलीज होगी और अब इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।'

पढ़ें: सैफ ने इलियाना को कपड़े उतारने के लिए कहा

आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट 28 अगस्त तय हुई है। दर्शक यही चाहेंगे कि अब इस डेट में कोई बदलाव न हो।

पढ़ें: बहन की शादी में सलमान ने खुलेआम उड़ाया कट्रीना का मजाक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।