विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानूनी पचड़े में सैफ, गंवानी पड़ सकती है संपत्ति!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 21 Mar 2015 01:49 PM (IST)

पद्म पुरस्कार विवाद के बाद एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और केंद्र सरकार आमने सामने है। एक्टर मध्य प्रदेश के भोपाल में अपनी संपत्ति को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पटौदी के नवाब अपनी संपत्ति को बचाने के लिए सरकार के साथ कानून लड़ाई लड़

News Article Hero Image

मुंबई। पद्म पुरस्कार विवाद के बाद एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और केंद्र सरकार आमने सामने है। एक्टर मध्य प्रदेश के भोपाल में अपनी संपत्ति को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पटौदी के नवाब अपनी संपत्ति को बचाने के लिए सरकार के साथ कानून लड़ाई लड़ रहे हैं।

वानखेड़े मामले में शाहरुख के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर!

सैफ की ये पुश्तैनी संपत्ति उन्हें अपनी दादी साजिदा सुलतान से विरासत में मिली है लेकिन अब ये केंद्रीय गृह मंत्रलाय की जांच के दायरे में आ गई है। सरकार एनिमी प्रोपर्टी एक्ट (शत्रु संपत्ति अधिनियम) 1968 के तहत इसकी जांच करेगी।

कुणाल कोहली पर लगा स्क्रिप्ट चुराने का आरोप

मामले की जांच कर रही ओसीईपी (शत्रु संपत्ति अभिरक्षक के कार्यालय) के मुताबिक ये संपत्ति असल में साजिदा की नहीं बल्कि उनकी बहन आबिदा सुलतान की थी, जो पाकिस्तान चली गई थी और इस तरह ये संपत्ति साजिदा के पास आ गई। अब आबिदा के एक परिजन ने कोर्ट में इसे चुनौती दी है। अब पूरे मध्य प्रदेश में उनकी हजारों करोड़ की संपत्ति (कॉटेज, पैलेस और जमीन सहित) को शत्रु संपत्ति माना जाएगा और आबिदा सुल्तान को उत्तराधिकारी घोषित किए जाने को आधार मानकर ये कार्रवाई शुरू की गई है।

सुनने में आया है कि सैफ इस कानूनी विवाद को सुलझाने की कोशिश में लगे हैं और उनसे कहा गया है कि वो आखिरी नवाब और केंद्र सरकार के बीच हुए विलय समझौते की कॉपी पेश करें। हालांकि सैफ और उनकी मां शर्मीला टैगोर ने मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।

राजेश खन्ना केी बेटी रिंकी पर नहीं चलेगा घरेलू हिंसा का केस