Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सैफ ने कहा, खतरनाक है हीरोइनों से ऐसे सवाल पूछना

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Fri, 28 Aug 2015 05:59 PM (IST)

    हाल ही में सैफ अली खान अपनी पत्‍नी करीना कपूर से मां बनने को लेकर पूछ जा रहे सवालों पर खासे नाराज नजर आए थे। इस बार उन्‍होंने अकेली रह रहीं अभिनेत्रिय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। हाल ही में सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर से मां बनने को लेकर पूछ जा रहे सवालों पर खासे नाराज नजर आए थे। इस बार उन्होंने अकेली रह रहीं अभिनेत्रियों से उनकी निजी जिंदगी को लेकर जांच पड़ताल किए जाने वाले सवालों पर हैरानी जताई है और साथ ही यह भी कहा है कि इससे उनके कैरियर पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है।

    अक्षय को इस वजह से पत्नी ट्विंकल पर हो रहा गर्व

    इन दिनों फिल्म 'फैंटम' के प्रमोशन में व्यस्त सैफ ने एक इंटरव्यू में कहा, 'लोग अक्सर अकेली रह रहीं अभिनेत्रियों से उनकी शादी के बारे में पूछते हैं। मैंने कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में करीना से यही सवाल पूछते हुए सुना है और अब यही बात मैं कट्रीना कैफ के साथ भी देख रहा हूं। यह बहुत ही खतरनाक है, क्योंकि जब आप बॉलीवुड में काम कर रहे हों तो इसका आपके कैरियर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।'

    शाहरुख ने शेयर की बचे कामों की लंबी-चौड़ी लिस्ट, आप भी देंखे

    आपको बता दें कि सैफ की फिल्म 'फैंटम' में कट्रीना भी लीड रोल में हैं। 26/11 हमले पर आधारित उनकी यह फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। खैर, सैफ का मानना है कि लोगों का अभिनेत्रियों की निजी जिंदगी पर ध्यान ज्यादा केंद्रित रहता है और कभी-कभी तो उनके कैरियर की उपलब्धियों को ज्यादा महत्व भी नहीं दिया जाता है। .

    'बर्फी' की इलियाना को इस कारण फिल्मों से लेना पड़ा ब्रेक

    सैफ के मुताबिक, 'शादी-ब्याह या अन्य चीजें समय पर ही होती हैं। मुझे लोगों की यह अजीब मानसिकता लगती है कि वो हमेशा अभिनेत्रियों की शादी की डेट जानने को बेकरार रहते हैं और जब शादी हो जाती है तो फिर बच्चे के बारे में पूछते रहते हैं। ऐसा लगता है जैसे कोई भी उनके प्रोफेशनल होने या उनके काम को लेकर खुश नहीं है।'

    खबरें और भी