विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना के मां बनने के सवालों पर सैफ ने दिया ये करारा जवाब

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 14 Aug 2015 06:36 PM (IST)

पिछले कुछ वक्‍त से करीना कपूर से मां बनने को लेकर भी सवाल पूछे जाने लगे हैं। ऐसे में सैफ अली खान ने अपनी पत्‍नी के बचाव में इस तरह के सवालों का करारा जवाब दिया है। लगता है वो खुद भी इस तरह के सवालों से तंग आ चुके

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पिछले कुछ वक्त से करीना कपूर से मां बनने को लेकर भी सवाल पूछे जाने लगे हैं। ऐसे में सैफ अली खान ने अपनी पत्नी के बचाव में इस तरह के सवालों का करारा जवाब दिया है। लगता है वो खुद भी इस तरह के सवालों से तंग आ चुके हैं।

आमिर और सलमान को लेकर कबीर खान ने दूर की ये गलतफहमी

तभी तो इस तरह के सवालों के जवाब में सैफ ने कहा कि यह देखकर बहुत ही दुख होता है कि जब फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली महिलाओं से इस तरह के सवाल पूछ जाते हैं कि कब वो शादी करने जा रही हैं और कब बच्चे पैदा करने वाली हैं। सैफ ने आगे कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं जो उन पर रिटायर करने के लिए दबाव बनाते हैं और जो वो काम कर रही हैं उनकी सराहना नहीं करते हैं।

सिरफिरे ने सेल्फी के लिए टीवी एक्ट्रेस को किया परेशान, पढ़ें पूरी स्टोरी

हाल ही में मां बनने के सवालों के जवाब में करीना ने कहा था कि वो इसके लिए तैयार हैं, मगर इतनी जल्दी नहीं। वैसे तो वो खुद इस तरह की स्थिति को हैंडल करने में पूरी तरह सक्षम हैं, मगर पति होने के नाते सैफ भी कब तक चुप रहते। सच में वो करीना से बेहद प्यार करते हैं।