विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हिंदी फिल्में नहीं देखते सैफ अली'

By Edited By:
Updated: Sun, 24 Nov 2013 05:07 PM (IST)

भले ही सैफ अली खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल करती हों, लेकिन उनकी अभिनेत्री पत्‍‌नी करीना कपूर का कहना है कि उनके पति विले ही बॉलीवुड की फिल्में द ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। भले ही सैफ अली खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल करती हों, लेकिन उनकी अभिनेत्री पत्‍‌नी करीना कपूर का कहना है कि उनके पति विले ही बॉलीवुड की फिल्में देखते हैं।

'एलओसी कारगिल', 'ओमकारा', 'कुर्बान' और 'एजेंट विनोद' जैसी फिल्मों में सैफ के साथ काम कर चुकीं 33 वर्षीय अभिनेत्री का कहना है कि वे दोनों अपने व्यक्तिगत जीवन को पेशेवर जीवन से बिल्कुल अलग रखता है। करीना ने बताया कि सैफ बमुश्किल ही हिन्दी सिनेमा देखते हैं। वह हिन्दी सिनेमा में काम करते हैं लेकिन उन्हें देखते नहीं हैं।

सैफ के लिए बेबो ने की 11 घंटे की ड्राइव

उन्हें बिल्कुल नहीं पता होता कि मैं कौन ही फिल्में करने वाली हूं। उसने मुझसे कभी नहीं पूछा कि मैं कौन सी फिल्म कर रही हूं या किसके साथ काम कर रही हूं। नियमानुसार हम घर में कभी काम के बारे में बात नहीं करते। एक ही पेशे में होने के कारण हम आज साथ हैं, ऐसा नहीं है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर