विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना ने कहा, 'पद्मश्री लौटाकर राहत महसूस करेंगे सैफ'

By Rajesh NiranjanEdited By:
Updated: Mon, 23 Mar 2015 06:48 AM (IST)

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान से पद्मश्री वापस लिया जा सकता है। ऐसी खबरों के बीच सैफ की बेगम करीना कपूर ने कहा है कि यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया था और खान इसे लौटा देते हैं तब भी बिल्कुल ठीक रहेंगे। सूचना के अधिकार (आरटी

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान से पद्मश्री वापस लिया जा सकता है। ऐसी खबरों के बीच सैफ की बेगम करीना कपूर ने कहा है कि यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया था और खान इसे लौटा देते हैं तब भी बिल्कुल ठीक रहेंगे।

सूचना के अधिकार (आरटीआइ) याचिका से पिछले साल यह खुलासा हुआ था कि मुंबई की एक अदालत से सैफ के खिलाफ अरोप तय हो जाने के बाद सरकार उनसे पद्मश्री वापस लेने की मांग के संदर्भ में जांच कर रही है। आरोप है कि सैफ ने वर्ष 2012 के फरवरी में कोलाबा इलाके में स्थित एक होटल में दक्षिण अफ्रीका के एक व्यवसायी और उसके ससुर की नाक पर घूंसा मारा था। एक अंग्रेजी खबरिया टीवी चैनल से बातचीत में इस मुद्दे पर पहली बार करीना कपूर ने कहा कि यह सम्मान उनके पति को दिया गया था उन्होंने इसकी मांग नहीं की थी। वास्तव में यह राष्ट्रीय सम्मान है और यह सम्मान देने से पहले इस बारे में सरकार ने पूरी तरह जांच पड़ताल की होगी। अब यदि सैफ इसे लौटा देते हैं तो वह बहुत राहत महसूस करेंगे।

पढ़े: सैफ अली खान से पद्म पुरस्कार वापस छीन सकती है सरकार!

कानूनी पचड़े में सैफ, गंवानी पड़ सकती है संपत्ति!