विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कच्‍चा ही झींगुर चबा गई ये हॉलीवुड एक्‍ट्रेस, वीडियो हुआ वायरल

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 23 Apr 2015 05:39 PM (IST)

एक हॉलीवुड स्‍टार ने अजीबो-गरीब वीडियो पोस्‍ट किया है, जिसे देख आप भी अपनी नाक-भौंक सिकुड़ लेंगे! आखिरकार ये वीडियो ही ऐसा है। इसमें वह एक झींगुर को कच्‍चे चबाती नजर आ रही है। वाकई में इस हॉलीवुड एक्‍ट्रेस को ऐसा करते देखना काफी चौंकाने वाला है। बहुत करीब से

News Article Hero Image

नई दिल्ली। एक हॉलीवुड स्टार ने अजीबो-गरीब वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देख आप भी अपनी नाक-भौंक सिकुड़ लेंगे! आखिरकार ये वीडियो ही ऐसा है। इसमें वह एक झींगुर को कच्चे चबाती नजर आ रही है। वाकई में इस हॉलीवुड एक्ट्रेस को ऐसा करते देखना काफी चौंकाने वाला है। बहुत करीब से शॉट लेते हुए यह वीडियो पोस्ट किया है।

सोनाक्षी ने ट्विटर पर बॉयफ्रेंड का खुलासा कर फैलाई सनसनी!

बात कर रहे हैं हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हयाक की, जो इस वीडियो की शुरुआत में अपनी जीभ के बीचो-बीच एक झींगुर रखे नजर आती हैं और फिर उसे चबाना शुरू कर देती हैं। इस वीडियो में उन्हाेंने बताया है कि ये झींगुर मैक्सिको का है और ये खाया जाता है। सलमा ने पिछले हफ्ते यह वीडियो पोस्ट किया है, जो वायरल हो गया है।

गुस्से में ये क्या बोल गए रणवीर सिंह!

इससे पहले भी सलमा ने यह कहकर चौंका दिया था कि उन्हें टिड्डा खाना अच्छा लगता है। उन्होंने झींगुर को भी अपनी डायट का हिस्सा बताया है। सलमा मैक्सिकन एक्ट्रेस हैं। एक्टिंग के साथ ही फिल्में प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी करती हैं।