विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आईपीएल में होगी सलमान की एंट्री, इस टीम का बनेंगे हिस्सा?

By Edited By:
Updated: Fri, 14 Feb 2014 11:41 AM (IST)

आईपीएल के इस सीजन से बॉलीवुड का एक और सुपरस्टार इस लीग का हिस्सा बन सकता है। खबर है कि सलमान खान भी शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी और प्रीति जिंटा की तरह आ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आईपीएल के इस सीजन से बॉलीवुड का एक और सुपरस्टार इस लीग का हिस्सा बन सकता है। खबर है कि सलमान खान भी शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी और प्रीति जिंटा की तरह आईपीएल से जुड़ना चाहते हैं और इसके लिए वे आईपीएल टीम में हिस्सेदारी लेने पर भी विचार कर रहे हैं।

कट्रीना के दिल में आज भी बसते हैँ सलमान

सूत्रों के मुताबिक, सलमान हाल में जब मुंबई मैरॉथन को फ्लैग ऑफ करने पहुंचे थे तो उन्होंने इस मसले पर किंग्स इलेवन पंजाब के मालिकों में से एक नेस वाडिया से बात की थी। एक खबरी ने बताया, 'बीजे वाडिया द्वारा आयोजित इस मैरॉथन में सलमान मुख्य अतिथि थे और रेस को फ्लैग ऑफ करने के बाद सलमान और नेस वाडिया ने आईपीएल को लेकर लंबी बातचीत की थी।'

सल्लू के साथ काम करने को बेकरार है ये अभिनेत्री

सलमान के नजदीकी लोगों का कहना है कि आईपीएल से जुड़ने को लेकर सलमान ने सिर्फ नेस वाडिया से ही बात नहीं की, बल्कि वे अपने कुछ और दोस्तों से भी इस मुद्दे पर चर्चा कर चुके हैं। देखते हैं सलमान कब आईपीएल का हिस्सा बनते हैं।