विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दबंग' सलमान, अरबाज़ और सोनाक्षी ने विनोद खन्ना को ऐसे दी श्रद्धांजलि

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Fri, 28 Apr 2017 01:34 PM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 08:39 AM (IST)

दबंग' में सलमान ख़ान ने गर्म-मिज़ाज लेकिन मज़ाकिया इंस्पेक्टर चुलबुल पांडेय का रोल निभाया था। विनोद खन्ना फ़िल्म में उनके सौतेले पिता प्रजापति पांडेय के रोल में थे।

'दबंग' सलमान, अरबाज़ और सोनाक्षी ने विनोद खन्ना को ऐसे दी श्रद्धांजलि
'दबंग' सलमान, अरबाज़ और सोनाक्षी ने विनोद खन्ना को ऐसे दी श्रद्धांजलि

मुंबई। विनोद खन्ना के निधन से यूं तो पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है, मगर उनका दु:ख ज़्यादा है, जिन्होंने पिछले कुछ सालों में विनोद खन्ना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। ऐसे लोगों में सलमान ख़ान, अरबाज़ ख़ान और सोनाक्षी सिन्हा भी शामिल हैं। 

विनोद खन्ना के साथ सलमान की सबसे ताज़ा याद 2012 की फ़िल्म 'दबंग 2' है, जो 2010 में आई 'दबंग' का सीक्वल है। 'दबंग' में सलमान ख़ान ने गर्म-मिज़ाज लेकिन मज़ाकिया इंस्पेक्टर चुलबुल पांडेय का रोल निभाया था। विनोद खन्ना फ़िल्म में उनके सौतेले पिता प्रजापति पांडेय के रोल में थे, जबकि डिंपल कपाड़िया ने मां का रोल निभाया था। अरबाज़ ख़ान सलमान के सौतेले भाई के रोल में नज़र आए। 'दबंग' में सलमान और विनोद के किरदारों के बीच छत्तीस का आंकड़ा दिखाया गया था, मगर क्लाइमेक्स में दोनों ने गिले-शिकवे माफ़ कर दिए। 'दबंग' के क्लाइमेक्स में शुरू हुई बांडिंग अगले भाग 'दबंग 2' में जारी रही, जिसके चलते सलमान और विनोद खन्ना के बीच कुछ दिलचस्प दृश्य भी देखने को मिले। 

ये भी पढ़ें: विनोद खन्ना के जाने से अर्जुन कपूर को याद आया अपना दर्द

उन्हीं पलों को याद करते हुए सलमान ने ट्वीटर पर विनोद खन्ना के साथ अपनी फोटो शेयर की है और श्रद्धांजलि दी है। सलमान ने लिखा है, ''अलविदा विनोद खन्ना सर। आपकी सच में बहुत याद आएगी।''

ये भी पढ़ें: विनोद खन्ना के अंतिम दर्शन को नहीं पहुंचे यंग स्टार्स, जमकर बरसे ऋषि कपूर

वहीं, 'दबंग' और 'दबंग 2' में सलमान की पत्नी रज्जो का रोल निभाने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने विनोद खन्ना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने को सम्मान बताते हुए श्रद्धांजलि दी है। सोनाक्षी ने 'दबंग' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 'दबंग 2' में विनोद खन्ना को डायरेक्ट करने वाले अरबाज़ ने लिखा है- ''विनोद खन्ना सर की मृत्यु की ख़बर से बेहद दु:खी हूं। उनके काम और अच्छाई ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है।''

ये भी पढ़ें: दोस्त विनोद की मुत्यु से भावुक हुए अमिताभ, शेयर की कविता

हालांकि ग़ौर करने वाली बात है कि विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में इनमें से कोई भी शामिल ना हो सका।

ये भी पढ़ें: एक विलेन जो मन का मीत हो गया... अलविदा विनोद खन्ना साहब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।