विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ने किया ओलंपिक खिलाड़ियों को 1 लाख देने का ऐलान, लोग बोले- रुपए बांट रहे या मूंगफली!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Thu, 18 Aug 2016 12:04 PM (IST)

सलमान खान की इस पहल को उनके चाहने वाले खूब सपोर्ट कर रहे हैं और बधाई दे रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने इसे सलमान का पब्लिसिटी स्टंट भी करार दे दिया।

News Article Hero Image

मुंबई। ओलंपिक खेलों में भारत के गुडविल एंबेस्डर सलमान खान ने अपने घोषणा की है, कि वो हर एक ओलंपिक खिलाड़ी को 1 लाख 1 हज़ार रुपये का चेक देंगे।

सलमान ने इसका ऐलान ट्वीटर पर किया है। उन्होंने लिखा- ओलंपिक एथलीटों के प्रोत्साहन के लिए, मैं उनमें से हर एक को रु. 1,01,000 का चेक दूंगा।

सलमान खान का साथ छूटते ही बिकिनी पर उतर आईं कटरीना कैफ

गुडविल एंबेस्डर होने के नाते सलमान ने रियो ओलंपिक में शुरू से ही अपनी रूचि दिखाई है। इत्तेफाकन सुल्तान में भी सलमान को ओलंपिक खेलों में कुश्ती की इवेंट में गोल्ड मेडल जीतते हुए दिखाया गया है। ऐसे में सलमान का ये ऐलान ओलंपिक खेलों से उनके भावनात्मक लगाव के रूप में भी देखा जा रहा है। सलमान आगे लिखते हैं-"सरकार खेलों को प्रोत्साहन दे रही है। हमें भी अपने देश के लिए कुछ करना चाहिए।"

अरबाज खान ने कुबूला मिस्ट्री गर्ल के साथ अपने रिश्ते का सच

सलमान खान की इस पहल को उनके चाहने वाले खूब सपोर्ट कर रहे हैं और बधाई दे रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने इसे सलमान का पब्लिसिटी स्टंट भी करार दे दिया और लिखा कि पैसे देने हैं तो इतना हो हल्ला करने की क्या ज़रूरत है चुपचाप दे दो।

बार-बार देखों में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया है सबसे ज्यादा एक्सपेरीमेंट, देखें तस्वीरें

वहीं एक ट्वीटर हैंडल ने सलमान के ट्वीट का जवाब ये कहकर दिया कि ऐसा लग रहा है, आप मूंगफली के दाने बांट रहें है। एक फॉलोअर ने ये भी लिख दिया, कि पैसे हैं तो कुछ ना कुछ तो करना ही पडेगा। वैसे सलमान के इस ऐलान के बाद ओलंपिक खेलों से भी एक अच्छी खबर आई है। कुश्ती की एक इवेंट में साक्षी मलिक ने कांस्य पदक जीत लिया है। इसे भी एक संयोग ही कहा जाएगा।