विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान के विवादित रेप कमेंट पर उनकी 'भाभी' भी बोलीं

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 22 Jun 2016 07:53 PM (IST)

सलमान खान के विवादित रेप कमेंट पर अब उनकी 'भाभी' रेणुका सहाणे की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्‍होंने बिल्‍कुल सधी बात बोली है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। वैसे तो सलमान खान अपने बयान को लेकर कई बार विवाद का हिस्सा बन चुके हैं, मगर इस बार उन्होंने जो बोला है, उसको लेकर लोगों के बीच काफी आक्रोश देखने को मिला है। लोग सोशल मीडिया के जरिए उनकी कड़ी अालोचना कर रहे हैं और अपनी राय रख रहे हैं।

चौंका देगा सलमान और जैकी श्रॉफ की पत्नी का 35 साल पुराना ये कनेक्शन

'सुल्तान' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान ने खुद की तुलना 'रेप्ड वुमन' से कर दी थी, जिस पर आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया। महिला अायोग ने भी सख्ती दिखाते हुए जवाब मांग लिया। अब इस पर सलमान की 'भाभी' रेणुका सहाणे की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम आपके है कौन' में सलमान की भाभी की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिल में परमानेंट जगह बनाने में कामयाब हुई थीं।

प्रियंका चोपड़ा की हॉट तस्वीर में दिखा यह बॉडी पार्ट, मच गया बवाल

रेणुका सहाणे ने सलमान के रेप्ड वुमन कमेंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि रेप में किसी की मर्जी नहीं होती है। एक्टिंग में मर्जी होती है और एक्टर्स को इसके लिए चुकाया भी जाता है। मगर एक रेप पीडि़ता को जीवन भर भुगतना पड़ता है। इसलिए, प्लीज इंसान बनिए।

रेणुका ने इस ट्वीट के जरिए अप्रत्यक्ष तौर पर सलमान पर निशाना साधा है। एक बात तो बिल्कुल सही कही रेणुका ने कि एक रेप पीडि़ता ही जानती है कि किस स्थिति से उसे गुजरना पड़ता है। वैसे सलमान ने तो अब तक नहीं, मगर उनके पिता सलीम खान ने उनकी तरफ से सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली है।