विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए, रजत बड़जात्‍या को याद करते हुए खूब रोए सलमान खान

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 01 Aug 2016 12:16 PM (IST)

सलमान खान जब ‘प्रेम रतन धन पायो’ के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या से मिले तो उनके सामने भी अपनी आंसू नहीं रोक पाए।

News Article Hero Image

मुंबई। समलान खान को भावुक होते हुए बहुत कम मौकों पर देखा गया है। लेकिन फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या के चचेरे भाई रजत बड़जात्या की याद में बुलाई गई प्रार्थना सभा में सलमान भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू छलने लगे। सलमान को देखकर पता चल रहा था कि रजत से उनके कैसे संबंध रहे होंगे।

रजत का निधन शुक्रवार को हो गया था। वह पिछले लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। सलमान रजत बड़जात्या की याद में बुलाई गई प्रार्थना सभा में भी पहुंचे। यह प्रार्थना सभा बांद्रा में हुई थी। यहां सलमान के अलावा, सोनम कपूर, रवीना टंडन समेत कई और फिल्म स्टार भी नजर आए। रजत को याद करते हुए सलमान यहां खूब रोए।

रजत बड़जात्या की प्रार्थना सभा में सलमान हुए भावुक, देखिए तस्वीरें

सलमान जब ‘प्रेम रतन धन पायो’ के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या से मिले तो उनके सामने भी अपनी आंसू नहीं रोक पाए। सलमान के साथ उनकी बहन अलवीरा भी मौजूद थीं। इससे पहले सलमान खान ने रजत की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा था, 'ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।' बता दें कि सलमान ने अपना फिल्मी करियर राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से ही शुरू किया था।

सोनाक्षी सिन्हा कथित ब्वॉयफ्रेंड बंटी के साथ फिर पकड़ी गईं, ये रहा सबूत..!

रजत बड़जात्या के एक रिश्तेदार ने बताया कि रजत बड़जात्या राजश्री मीडिया के एमडी और सीईओ थे। उन्होंने शुक्रवार को आठ बजे के आसपास अंतिम सांस ली। रजत, अजीत बड़जात्या के बेटे थे. वर्ली स्थित शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। राजश्री प्रोडक्शन की स्थापना सूरज और रजत के दादाजी ताराचंद बड़जात्या ने की थी।