विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ने नेपाल भूकंप पीड़ितों की मदद करने से किया इंकार!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 03 May 2015 04:00 PM (IST)

वैसे तो सलमान खान चाहे जिस भी परिस्थिति में हों, मगर दूसरों की मदद करने को हर वक्‍त तैयार रहते हैं। हाल ही में वह कश्‍मीर की एक विधवा महिला और उसके परिवार को गोद लेने की वजह से सुर्खियों में छाए हुए थे। फिर ऐसा क्‍या हुआ, जो उन्‍होंने

News Article Hero Image

मुंबई। वैसे तो सलमान खान चाहे जिस भी परिस्थिति में हों, मगर दूसरों की मदद करने को हर वक्त तैयार रहते हैं। हाल ही में वह कश्मीर की एक विधवा महिला और उसके परिवार को गोद लेने की वजह से सुर्खियों में छाए हुए थे। फिर ऐसा क्या हुआ, जो उन्होंने भयानक भूकंप से मची तबाही के बाद कई मुश्किलों से जूझ रहे नेपाल की मदद करने से इंकार कर दिया!

लोगों ने इस तरह के सवाल पूछ-पूछ कर सोनाक्षी को किया परेशान

सलमान खान ने खुद खुलासा किया है कि उन्होंने नेपाल भूकंप पीडि़तों के लिए कोई सहायता राशि दान नहीं की है अौर ऐसा करने की वजह भी बताई है। दरअसल, सलमान खान का कहना है कि उनका एनजीओ भारत में ही काम करता है। सलमान खान ने फेसबुक पर यह खुलासा किया है।

आखिरकार शादी पर बोल ही पड़ीं हमेशा चुप रहने वालीं कट्रीना!


सलमान खान ने कहा, 'अफवाह है कि बीइंग ह्यूमन ने नेपाल भूकंप के लिए पैसे दान किए हैं. ये खबर झूठ है।' उन्होंने कहा, 'बीइंग ह्यूमन केवल भारत में ऑपरेट करता है।' इससे पहले अक्षय कुमार ने भी बयान देकर यह स्पष्ट करने की कोशिश की थी कि वो अपनी फिल्म 'गब्बर इज बैक' की कमाई नेपाल पीडि़तों को दान नहीं देने वाले हैं।

देखिए, जब श्रुति हासन ने गोविंदा के साथ किया डिस्को वाला डांस

वैसे नेपाल भूकंप पीडि़तों के लिए कई स्टार सामने आये हैं, लेकिन हमेशा दूसरों की मदद करने वाले सलमान खान ने नेपाल भूकंप पीडि़तों की मदद करने से इंकार कर चौंका दिया है। हालांकि सलमान खान ने जानकारी दी है कि उनकी संस्था ने सहायता राशि नहीं भेजी है, मगर उन्होंने ऐसा नहीं कहा कि वो भविष्य में मदद नहीं करेंगे।