विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए, जब श्रुति हासन ने गोविंदा के साथ किया डिस्‍को वाला डांस

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 03 May 2015 10:22 AM (IST)

गोविंदा की पर्सनैलिटी ही ऐसी है कि कोई भी हीरोइन उनके साथ ठुमके लगाए बिना रह ही नहीं सकती। श्रुति हासन के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ, जब वह अपनी फिल्‍म 'गब्‍बर इज बैक' के प्रमोशन के लिए डांस रियलिटी शो 'डीआईडी सुपर मॉम' के सेट पर पहुंचीं। गोविंदा

News Article Hero Image

नई दिल्ली। गोविंदा की पर्सनैलिटी ही ऐसी है कि कोई भी हीरोइन उनके साथ ठुमके लगाए बिना रह ही नहीं सकती। श्रुति हासन के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ, जब वह अपनी फिल्म 'गब्बर इज बैक' के प्रमोशन के लिए डांस रियलिटी शो 'डीआईडी सुपर मॉम' के सेट पर पहुंचीं। गोविंदा इस शो के जज हैं।

इस डेट को इमरान-विद्या की फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए हो जाइए तैयार

इस दौरान ही श्रुति हासन को गोविंदा के साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिला और उन्होंने उनके साथ खूब कमर मटकाए और ताल में ताल मिलाए। सबसे मजा तो उस समय आया, जब उन्होंने गोविंदा के हिट सॉन्ग 'किसी डिस्को में जाएं' पर बिल्कुल उन्हीं के स्टाइल में डांस कर लोगों को चौंका दिया।

करण ने ली 'बाहुबली' को हिन्दी में रिलीज करने की जिम्मेदारी

ऐसा कर श्रुति हासन ने लोगों का दिल जीत लिया। वाकई में वह पूरे मूड में नजर आईं। वह भी गोविंदा की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके साथ डांस करने के बाद बहुत ही खुश नजर आईं। उनके लिए यह बहुत ही यादगार पल था। वाकई में दोनों को एक साथ इतने कूल अंदाज में डांस करते देखना काफी दिलचस्प था। श्रुति हासन ने गोविंदा के साथ खूब इंज्वाए किया। अक्षय कुमार भी उनके साथ इस शो में पहुंचे थे।