विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस डेट को इमरान-विद्या की फिल्‍म का ट्रेलर देखने को हो जाइए तैयार

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 03 May 2015 10:22 AM (IST)

इमरान हाशमी और विद्या बालन एक बार फिर सिल्‍वर स्‍क्रीन पर रोमांस करते दिखेंगे। वैसे तो दोनों की आखिरी फिल्‍म 'घनचक्‍कर' बॉक्‍स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई थी, मगर उनकी अगली फिल्‍म 'हमारी अधूरी कहानी' की खूब जोर-शोर से चर्चा हो रही है। इसमें एक बहुत ही खूबसूरत लव

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इमरान हाशमी और विद्या बालन एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते दिखेंगे। वैसे तो दोनों की आखिरी फिल्म 'घनचक्कर' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई थी, मगर उनकी अगली फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' की खूब जोर-शोर से चर्चा हो रही है।

सेंसर में अटकी अनुराग कश्यप की 'बॉम्बे वेलवेट'

इसमें एक बहुत ही खूबसूरत लव स्टोरी है, जिससे जानेमाने फिल्मकार करण जौहर पहले ही प्रभावित हो चुके हैं। उन्होंने हाल ही में ट्वीट कर इस फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की थी और घोषणा की थी कि यह जल्द ही लॉन्च होेने वाला है। तो तैयार हो जाइए इस फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए, क्योंकि उस डेट का खुलासा हो चुका है, जिस दिन इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने वाला है।

फिल्म रिव्यू : व्हाइल वी आर यंग (4 स्टार)

जी हां, इमरान हाशमी और विद्या बालन की इस बहुप्रतिक्षित फिल्म का ट्रेलर इस सोमवार यानी चार मई को ही लॉन्च होने वाला है। इस फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है और उन्होंने ही ट्वीट कर इसका ट्रेलर लॉन्च होने की जानकारी दी है, जो कि एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी के पति द्वारा रिट्वीट किए जाने के बाद वायरल हो गई है।

फिल्म रिव्यू : सबकी बजेगी बैंड (1 स्टार)

इस फिल्म में राजकुमार राव भी लीड रोल में हैं और यह फिल्म 12 जून को रिलीज होने वाली है। कहा जा रहा है कि इसकी कहानी महेश भट्ट के पैरेंट्स की लव स्टोरी से प्रेरित है। ऐसे में इस फिल्म को देखने की उत्सुकता बढ़ना लाजिमी है। फिलहाल तो सोमवार को इसका ट्रेलर देखने के लिए तैयार रहिए। इस फिल्म इमरान हाशमी और विद्या बालन के बीच कई इंटिमेट सीन हैं।