विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तू मेरा भाई नहीं है, सलमान खान से कनेक्शन जानिए

By Rahul soniEdited By:
Published: Sat, 02 Dec 2017 06:05 PM (GMT+05:30)

फिल्म फुकरे 2 का निर्देशन मृगदीप सिंह लाम्बा ने किया है जो कि 8 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।

तू मेरा भाई नहीं है, सलमान खान से कनेक्शन जानिए
तू मेरा भाई नहीं है, सलमान खान से कनेक्शन जानिए

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म फुकरे 2 को रिलीज़ होने में महज कुछ दिन बाकी है। सलमान खान को फुकरे 2 का नया गाना 'तू मेरा भाई नहीं है' दिखाया गया था जो कि उन्हें बहुत पसंद आया। 

अभी हाल ही में सलमान खान फिल्म फुकरे 2 की टीम से मिलने पहुंचे थे। इस मौके पर सलमान खान को फिल्म के एक्टर्स ने एक वीडियो दिखाया था। इस वीडियो के बारे में जब फिल्म फुकरे 2 की स्टारकास्ट से पूछा गया तो इस बारे में बताते हुए पुलकित सम्राट कहते हैं कि उन्होंने सलमान खान को फिल्म का गाना 'तू मेरा भाई नहीं है' दिखाया था, जिसे सलमान खान ने बहुत पसंद भी किया। इस बारे में बताते हुए पुलकित सम्राट कहते हैं, 'हमने वही गाना 'तू मेरा भाई नहीं है' सलमान खान को दिखाया था। उनको बहुत पसंद आया था। मुझे लगता है वह पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने गाना देखा और उन्होंने उसी समय बोल दिया था कि यह गाना बहुत चलने वाला है। यह एक मजाकिया और भोले अंदाज वाला गाना है और उसमें थोड़ी छेड़खानी भी है। नटखटपन भी है तो यह एक पूर्णरूप से फुकरा गाना है। तो उनको यह गाना बहुत पसंद आया।' गौरतलब है कि फिल्म फुकरे 2 फिल्म फुकरे का दूसरा पार्ट है। इस फिल्म में पुलकित सम्राट, रिचा चड्ढा, अली फजल जैसे कलाकारों की मुख्य भूमिका है। 

यह भी पढ़ें: तो क्या कपिल की नाराजगी वाली लिस्ट में अब फराह भी...

फिल्म को लेकर फिल्म के सभी कलाकार बड़े उत्साहित हैं। आपको बता दें कि, फिल्म फुकरे बहुत पसंद की गई थी और अब फुकरे 2 से भी काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। फिल्म फुकरे 2 का निर्देशन मृगदीप सिंह लाम्बा ने किया है जो कि 8 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।