विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OMG! सलमान ने 'बजरंगी भाईजान' में पढ़ दी गलत चौपाई

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 20 Jun 2015 10:55 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। 'बजरंगी भाईजान' के ट्रेलर में सलमान ने 'हनुमान चालीसा' की एक चौपाई में एक शब्‍द का गलत पढ़ दिया है।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। 'बजरंगी भाईजान' के ट्रेलर में सलमान ने 'हनुमान चालीसा' की एक चौपाई में एक शब्द का गलत पढ़ दिया है।

जब बॉलीवुड कलाकार मुंबई की बारिश से हुए परेशान

वैसे बता दें कि 'बजरंगी भाईजान' का ट्रेलर सलमान ने गुरुवार को रिलीज किया गया था और इसे यू-ट्यूब पर काफी लोग देख चुके हैं। ये ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है। 2 मिनट 42 सेकंड के इस ट्रेलर में 1 मिनट 34 सेकंड पर सलमान 'श्रीहनुमान चालीसा' की एक चौपाई बोलते हैं- 'संकट हरें मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा'। हालांकि गोस्वामी तुलसीदास द्वारा लिखित 'श्री हनुमान चालीसा' में यह चौपाई ऐसे है- संकट कटै मिटै सब पीरा। जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।

गाई की खबर के बाद अब दीपिका क्यों बढ़ाने लगी हैं रणवीर से दूरियां?

कबीर खान निर्देशित फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान के अपोजिट करीना कपूर खान हैं जिन्होंने एक मुस्लिम लड़की का किरदार निभाया है। इसके अलावा फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी एक अहम किरदार में नजर आएंगे।