विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सगाई की खबर के बाद अब दीपिका क्‍यों बढ़ाने लगी हैं रणवीर से दूरियां?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 19 Jun 2015 06:18 PM (IST)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का रिलेशनशिप अब किसी से छिपा नहीं रहा। हाल ही में दोनों के अगले साल फरवरी में सगाई करने तक की खबर सामने आ चुकी है, मगर अब दोनों के बारे में ऐसी बात सामने आई है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।

News Article Hero Image

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का रिलेशनशिप अब किसी से छिपा नहीं रहा। हाल ही में दोनों के अगले साल फरवरी में सगाई करने तक की खबर सामने आ चुकी है, मगर अब दोनों के बारे में ऐसी बात सामने आई है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।

देखें, 'बजरंगी भाईजान' के ट्रेलर के अंत में सलमान खान ने की है ये अपील

जी हां, दरअसल, दोनों इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं और चर्चा है कि इस फिल्म के सेट पर दीपिका पादुकोण अपने बॉयफ्रेड रणवीर सिंह से दूरी बनाकर रख रही हैं। हालांकि अब तक उनके ऐसा करने की पीछे की वजह सामने नहीं आई है। जबकि इसके पहले दोनों ऑफ कैमरा एक दूसरे के साथ बहुत समय बिताते थे, मगर अब एक दूसरे से दूर ही रह रहे हैं।

'बजरंगी भाईजान' का रोमांटिक गाना भी हुआ रिलीज, देखें वीडियो

कहीं संजय लीला भंसाली के कहने पर तो दोनों ऐसा नहीं कर रहे हैं। खैर, जो भी हो, मगर अब तक यकीन नहीं हो रहा है कि दीपिका पादुकोण जो हाल ही में आइफा जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर रणवीर सिंह के साथ खुलेआम दिल्लगी करती नजर आई थीं, वो अचानक से उनसे दूरी बनाकर रखने लगी हैं।