विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बजरंगी भाईजान' के साथ ली कबीर खान ने तस्वीर

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 06 Nov 2014 01:01 PM (IST)

निर्देशक कबीर खान ने ट्विटर पर अपनी और सलमान की एक तस्वीर पोस्ट की है, जो दिल्ली में उनकी अगली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सेट पर ली गई है। कबीर ने ये तस्वीर दिल्ली के जामा मस्जिद के बाहर ली है, जहां वो शूटिंग कर रहे थे। सलमान खान और

News Article Hero Image

मुंबई। निर्देशक कबीर खान ने ट्विटर पर अपनी और सलमान की एक तस्वीर पोस्ट की है, जो दिल्ली में उनकी अगली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सेट पर ली गई है।

कबीर ने ये तस्वीर दिल्ली के जामा मस्जिद के बाहर ली है, जहां वो शूटिंग कर रहे थे।

सलमान खान और करीना कपूर खान ने दिल्ली में इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू की है, जिसे 2015 में रिलीज किया जाएगा। कबीर और सलमान इससे पहले फिल्म 'एक था टाइगर' में भी साथ काम कर चुके हैं।

कबीर ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने की खबर भी ट्विटर पर ही दी थी। उन्होंने कहा था कि 'बजरंगी भाईजान' 'एक था टाइगर' से बेहद अलग फिल्म है। उन्होंने कहा, 'बजरंगी भाईजान और एक था टाइगर बहुत अलग हैं। सलमान और मैं कुछ अलग करना चाहते थे वरना हम एक था टाइगर 2 बनाते।'

पढ़ेंः 2015 की दिवाली और ईद सलमान के नाम पर बुक

पढ़ेंः कबीर खान ने दिल्ली में शुरू की इस फिल्म की शूटिंग