विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कबीर खान ने दिल्ली में शुरू की इस फिल्म की शूटिंग

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Tue, 04 Nov 2014 09:33 AM (IST)

फिल्म निर्देशक कबीर खान ने अपनी अगली फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग दिल्ली में शुरू कर दी है। टीम ने 2 नवंबर को फिल्म की शूटिंग शुरू की। कबीर खान ने ट्वीट किया, 'दिल्ली में यमुना के किनारे सुबह 7.30 बजे बजरंगी भाईजान की शूटिंग शुरु।' ये फिल्म एक मुसलमान

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म निर्देशक कबीर खान ने अपनी अगली फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग दिल्ली में शुरू कर दी है।

टीम ने 2 नवंबर को फिल्म की शूटिंग शुरू की। कबीर खान ने ट्वीट किया, 'दिल्ली में यमुना के किनारे सुबह 7.30 बजे बजरंगी भाईजान की शूटिंग शुरु।'

ये फिल्म एक मुसलमान लड़के और एक हिन्दू लड़की की प्रेम कहानी है। फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर मुख्य किरदारों में हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी महत्वपूर्ण किरदार में नज़र आएंगे।

कबीर खान इससे पहले फिल्म 'एक था टाइगर' में सलमान के साथ काम कर चुके हैं लेकिन करीना के साथ पहली बार काम कर रहे हैं।

पढ़ेंः 2015 की दिवाली और ईद सलमान के नाम पर बुक

पढ़ेंः सलमान पर 'फिदा' हुईं जैकलीन!