विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान के चक्कर में सोनू निगम के साथ हुआ 'धोखा'

By Edited By:
Updated: Thu, 03 Jul 2014 11:18 AM (IST)

क्या आपको पता है कि सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म किक का जो गाना गाया है, वो असल में सोनू निगम के साथ पहले

News Article Hero Image

मुंबई। क्या आपको पता है कि सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म किक का जो गाना गाया है, वो असल में सोनू निगम के साथ पहले ही रिकॉर्ड किया जा चुका था? सोनू निगम का दावा है उन्हें बिना बिताए गाने से बाहर कर दिया गया और गाने के लिए उन्हें फीस भी नहीं मिली।

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, सोनू निगम ने गाना 'हैंगओवर' पिछले साल 17 नवंबर को श्रेया घोषाल के साथ रिकॉर्ड किया था। किक के निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने सोनू को यह गाना गाने के लिए कहा था। दोनों ने इस गाने के लिए फीस को लेकर भी कोई चर्चा नहीं की थी। बताया जाता है कि गाने की रिकॉर्डिंग से साजिद बहुत खुश थे और उन्होंने मैसेज करके सोनू को कहा था कि वो यह गाना अपने दिमाग से नहीं निकाल पा रहे हैं।

हाल में सोनू को जब पता चला कि इस गाने से उन्हें बाहर कर दिया गया है और उनका हिस्सा सलमान ने गाया है तो वे हैरान रह गए। बतौर सोनू, 'मुझे यह बात अखबारों से पता चली। मुझे इस गाने के लिए फीस भी नहीं दी गई।'

सोनू निगम का गुस्सा जायज है, लेकिन सलमान की आवाज में यह गाना धमाल मचा रहा है। रिलीज होने के दो दिन के अंदर इस गाने को लगभग साढ़े चार लाख लोग यूट्यूब पर सुन चुके हैं।

क्लिक करके देखिए सलमान की वो फोटो, जिसने फेसबुक पर मचा रहा है तहलका

क्लिक करके जानें, किस अंडरवर्ल्‍ड डॉन ने दी थी सोनू निगम को धमकी