विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ख़ान की ये बात सुनकर कहीं बुझ ना जाए अरबाज़ की ट्यूबलाइट

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Thu, 15 Jun 2017 11:55 AM (IST)

सलमान के दोनों छोटे भाई डायरेक्टर के तौर पर भी अपना हुनर दिखा रहे हैं। दोनों ही सलमान को डायरेक्ट ...और पढ़ें

सलमान ख़ान की ये बात सुनकर कहीं बुझ ना जाए अरबाज़ की ट्यूबलाइट
सलमान ख़ान की ये बात सुनकर कहीं बुझ ना जाए अरबाज़ की ट्यूबलाइट

मुंबई। ट्यूबलाइट में काफ़ी वक़्त बाद सलमान ख़ान अपने छोटे भाई सोहेल ख़ान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं। दोनों के बीच काफ़ी अच्छी बांडिंग पर्दे पर दिख रही है और ऐसा लगता है कि सलमान सोहेल से काफ़ी प्रभावित भी हैं। इसीलिए उन्होंने सोहेल की तारीफ़ में ऐसी बात बोल दी है, जिससे अरबाज़ ख़ान की ट्यूबलाइट बुझ सकती है। 

सलमान के दोनों छोटे भाई डायरेक्टर के तौर पर भी अपना हुनर दिखा रहे हैं। दोनों ही सलमान को डायरेक्ट कर चुके हैं। अब सवाल ये उठता है कि सलमान किसको बेहतर डायरेक्टर मानते हैं। इस सवाल का जवाब सलमान ने दे दिया है। ट्यूबलाइट की एक प्रमोशनल इवेंट में जब सलमान से ये सवाल पूछा गया तो उन्होने कहा, ''अब चूंकि अरबाज़ भी डायरेक्शन में हैं, तो मैं कहूंगा कि सोहेल बेहतर डायरेक्टर हैं।'' सलमान ने ऐसा मानने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, ''सोहेल के साथ आप इंप्रूव कर सकते हो, लेकिन अरबाज़ पैनिक हो जाता है। अरबाज़ का बीपी (ब्लड प्रेशर) ऊपर-नीचे होना शुरू हो जाता है।''

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा समेत इन टीवी स्टार्स ने बॉलीवड से शुरू किया था करियर

सलमान ने आगे चुटकी लेते हुए कहा, ''अब हम दबंग 3 शुरू करने जा रहे हैं, तो उसने (अरबाज़) ने कहा, 'वैरी गुड! मैं इसे डायरेक्ट नहीं करूंगा, सिर्फ़ प्रोड्यूस करूंगा', मैंने कहा, वैरी गुड! हम इसके लिए बढ़िया डायरेक्टर ढूंढ लेंगे।'' बताते चलें कि पिछले दिनों ख़बरें आयी थीं कि दबंग 3 को डायरेक्ट करने के लिए प्रभु देवा को एप्रोच किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: कौन कहता है, नाच-गाना ज़रूरी है, इन फ़िल्मों को देखकर तो ऐसा नहीं लगता

अगर सोहेल ख़ान के बॉलीवुड करियर पर ग़ौर करें तो सलमान की बात में वज़न दिखता है। 1997 में सोहेल ने औज़ार के साथ डायरेक्शन में क़दम रखा था। इस फ़िल्म में सलमान के साथ संजय कपूर लीड रोल्स में थे, जबकि फ़ीमेल लीड रोल शिल्पा शेट्टी ने निभाया था। 1998 में रिलीज़ हुई प्यार किया तो डरना क्या में सलमान, अरबाज़ और काजोल लीड रोल्स में थे। सोहेल की ये दूसरी डायरेक्टोरियल फ़िल्म थी।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के सबसे क़ीमती स्टार का चिल्लर पार्टी से ख़ास रिश्ता

1999 में सोहेल ने हेलो ब्रदर डायरेक्ट की, जिसमें सलमान, अरबाज़ और रानी मुखर्जी मुख्य किरदारों में नज़र आए। बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर फ़िल्में बना चुके सोहेल ने 2002 की फ़िल्म मैंने दिल तुझको दिया से एक्टर के तौर पर भी बॉलीवुड में डेब्यू किया। सलमान के साथ सोहेल की पिछली डायरेक्टोरियल फ़िल्म जय हो है, जो 2014 में रिलीज़ हुई। वहीं, अरबाज़ ने सलमान को दबंग 2 में डायरेक्ट किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।