विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड के सबसे 'क़ीमती' स्टार का 'चिल्लर पार्टी' के साथ है खनकता रिश्ता

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Wed, 14 Jun 2017 02:23 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jun 2017 10:42 AM (IST)

फ़िल्म के पोस्टर और तस्वीरों से ये अंदाज़ा भी लगता है कि फ़िल्म में माटिन का रोल काफ़ी अहम है और सलमान के साथ उनके कई इमोशनल सींस हैं।

बॉलीवुड के सबसे 'क़ीमती' स्टार का 'चिल्लर पार्टी' के साथ है खनकता रिश्ता
बॉलीवुड के सबसे 'क़ीमती' स्टार का 'चिल्लर पार्टी' के साथ है खनकता रिश्ता

मुंबई। सलमान ख़ान भले ही बैचलर हैं, मगर पर्दे पर बच्चों के साथ उनकी केमिस्ट्री काफ़ी मज़ेदार रहती है। कभी वो बच्चों के साथ शरारत करते दिखते हैं, तो कभी उनकी शरारतों के शिकार बनते हैं। बच्चों के साथ सलमान जब-जब आये, उनकी इमोशनल बांडिंग भी दिलचस्प रही है। बॉलीवुड की चिल्लर पार्टी के साथ इस क़ीमती स्टार के रिश्ते पर एक नज़र- 

ईद के मौक़े पर रिलीज़ हो रही फ़िल्म 'ट्यूबलाइट' में सलमान के साथ चाइल्ड आर्टिस्ट माटिन रे टेंगू डेब्यू कर रहे हैं। सलमान ने अपने इस नन्हे को-एक्टर के साथ जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनसे लगता है कि वो माटिन के साथ काफ़ी घुल-मिल गए हैं। फ़िल्म के पोस्टर और तस्वीरों से ये अंदाज़ा भी लगता है कि फ़िल्म में माटिन का रोल काफ़ी अहम है और सलमान के साथ उनके कई इमोशनल सींस हैं।

यह भी पढ़ें: सब पर चढ़ गया सफ़ेद रंग, क्या व्हाइट बन गया न्यू ब्लैक

 

'ट्यूबलाइट' की कहानी 1962 में भारत और चीन के बीच हुए युद्ध की पृष्ठभूमि में सेट की गई है। कबीर ख़ान डायरेक्टेड फ़िल्म में सोहेल ख़ान सलमान के भाई के किरदार में हैं। 

यह भी पढ़ें: शाह रुख़ ने ख़ुद रिवील कर दी जब हैरी मेट सेजल की ये ख़ास इंफ़ॉर्मेशन

 

कबीर ख़ान की ही पिछली फ़िल्म 'बजरंगी भाईजान' में चाइल्ड आर्टिस्ट हर्षाली मल्होत्रा ने अहम रोल निभाया था। फ़िल्म में हर्षाली का किरदार पाकिस्तानी होता है, जो भूल से भारत में रह जाती है और सलमान उन्हें पाकिस्तान में उनके घर छोड़ने जाते हैं। हर्षाली और सलमान की बांडिंग 'बजरंगी भाईजान' की कहानी का ख़ास पार्ट रहा। 

यह भी पढ़ें: किसी ने ताज महल बेचा, किसी ने लगाया गर्लफ्रेंड को चूना, बॉलीवुड के ठग

 

सलमान और बच्चों की बांडिंग और भी कई फ़िल्मों में देखी जा चुकी है। 'जब प्यार किसी से होता है' में सलमान के साथ आदित्य नारायन ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया। आदित्य वेटरन सिंगर उदित नारायन के बेटे हैं और कई फ़िल्मों में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है। 

यह भी पढ़ें: सलमान कर रहे हैं हवा से बातें, फ़िल्मसिटी से बांद्रा तक साइकिल की सवारी

 

'पार्टनर' में सलमान और चाइल्ड आर्टिस्ट अली हाजी के कई मज़ेदार सींस थे। इस फ़िल्म में अली ने लारा दत्ता के बेटे का रोल निभाया था। सलमान लारा के साथ रिलेशनशिप में होते हैं, जिसे आगे बढ़ाने के लिए उन्हें अली के साथ दोस्ती करनी होती है। फ़िल्म में अली ने सलमान को ख़ूब छकाया था। 

यह भी पढ़ें: जब इन ख़ूबसूरत परियों को देख निकल गयी होगी आपकी चीख

 

'कुछ कुछ होता है' में सलमान ख़ान ने स्पेशल एपीयरेंस किया था। फ़िल्म में उनके कुछ सींस चाइल्ड एक्टर सना सईद के साथ थे, जो शाह रुख़ की बेटी के रोल में थीं। 

यह भी पढ़ें: बारिश ने बॉलीवुड को भी ख़ूब भिगोया है, देखिए ये आइकॉनिक सींस

 

सलमान ख़ान ने करियर की शुरुआत में 'एक लड़का एक लड़की' टाइटल से फ़िल्म की थी, जिसमें वो तीन बच्चों के अंकल बने थे। इस फ़िल्म में चाइल्ड एक्टर सुमीत पाठक के साथ उनके केमिस्ट्री मज़ेदार रही। बच्चों के लिए सलमान का लगाव ही है, जिसके चलते उन्होंने 'चिल्लर पार्टी' को सपोर्ट किया था। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।