विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाह रुख़ ख़ान की वजह से बने हैं कबीर ख़ान फ़िल्ममेकर, सबूत है यह वीडियो

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Sat, 08 Jul 2017 12:16 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jul 2017 02:49 PM (IST)

'ट्यूबलाइट' के बिहाइंड द कैमरा वीडियो में कबीर ख़ान ने खोला यह राज़!

शाह रुख़ ख़ान की वजह से बने हैं कबीर ख़ान फ़िल्ममेकर, सबूत है यह वीडियो
शाह रुख़ ख़ान की वजह से बने हैं कबीर ख़ान फ़िल्ममेकर, सबूत है यह वीडियो

मुंबई। सलमान ख़ान की फ़िल्म 'ट्यूबलाइट' में शाह रुख़ ख़ान के केमियो ने लोगों को फ़िल्म के लिए और ज्यादा उत्साहित कर दिया था। सलमान और शाह रुख़ को एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखना आम बात नहीं है। अब डायरेक्टर कबीर ख़ान ने एक बड़ा ख़ुलासा किया है। उनका कहना है कि वो फ़िल्ममेकर शाह रुख़ की वजह से बने हैं।

जी हां, हाल ही में फ़िल्म 'ट्यूबलाइट' की टीम ने एक बिहाइंड द कैमरा वीडियो रिलीज़ किया है, जिसमें आपको सलमान और शाह रुख़ के शूटिंग सीन्स दिखाई देंगे। इन्हीं सींस के बीच कबीर, शाह रुख़ की तारीफ़ भी कर रहे हैं। कबीर वीडियो में बताते नज़र आ रहे हैं, कैसे SRK की वजह से पूरे सेट पर ख़ुशी का माहौल बना हुआ है। बात करते-करते कबीर यह भी कह रहे हैं कि फ़िल्म स्कूल में शाह रुख़ उनके सीनियर थे। उन्होंने एक अवॉर्ड फंक्शन में भी कहा था कि वो शाह रुख़ के नोट्स लेकर ही पढ़ते थे और आज वो फ़िल्ममेकर हैं तो SRK की वजह से।

यह भी पढ़ें: तो इसलिए कपिल शर्मा के शो से बिना शूटिंग किए निकल गए शाह रुख़ ख़ान और अनुष्का शर्मा, देखें तस्वीरें

इस बिहाइंड द कैमरा सीन में आपको सलमान और SRK की मस्ती भरी केमिस्ट्री भी दिखाई देगी। कैसे दोनों ने मिलकर फ़िल्म की शूटिंग पूरी की और इसे एन्जॉय भी किया। सलमान और SRK की आने वाली फ़िल्मों की बात की जाए तो सलमान 'टाइगर ज़िंदा है' में और SRK 'जब हैरी मेट सेजल' में दिखाई देंगे। तब तक आप देखिये 'ट्यूबलाइट' का यह बिहाइंड द कैमरा वीडियो-

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।