विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो इसलिए कपिल शर्मा के शो से बिना शूटिंग किए निकल गए शाह रुख़ ख़ान और अनुष्का शर्मा, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Sat, 08 Jul 2017 11:02 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jul 2017 09:15 AM (IST)

सुनील ग्रोवर से मनमुटाव के बाद कपिल की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कपिल के फैंस ...और पढ़ें

तो इसलिए कपिल शर्मा के शो से बिना शूटिंग किए निकल गए शाह रुख़ ख़ान और अनुष्का शर्मा, देखें तस्वीरें
तो इसलिए कपिल शर्मा के शो से बिना शूटिंग किए निकल गए शाह रुख़ ख़ान और अनुष्का शर्मा, देखें तस्वीरें

मुंबई। शुक्रवार को शाह रुख़ ख़ान और अनुष्का शर्मा 'द कपिल शर्मा शो' के लिए शूटिंग को गए थे। लेकिन, उन्हें बिना शूट के ही सेट से वापस लौटना पड़ा। खबर है कि कपिल शर्मा स्ट्रेस के कारण असहज महसूस कर रहे थे और इसलिए उन्हें शूटिंग कैंसिल करनी पड़ी। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

शाह रुख़ ख़ान अनुष्का शर्मा के साथ अपनी आने वाली फ़िल्म 'जब हेरी मेट सेजल' के प्रमोशन को लेकर कपिल के शो में हिस्सा लेने पहुंचे थे। आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं शाह रुख़ भी शूट कैंसिल होने के बाद थोड़े परेशान से नज़र आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: बर्थडे: राजकपूर की बहू, ऋषि कपूर की वाइफ़, रणबीर कपूर की मां और अपने दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस नीतू कपूर की 5 दिलचस्प बातें

 

बहरहाल, यह भी तय है कि शाह रुख़ और अनुष्का कपिल के शो में जाकर अपनी फ़िल्म को प्रमोट करते उससे ज्यादा सुर्खियां तो उन्हें शो कैंसिल होने से मिल जाएंगी। बड़ा सवाल यह है कि कपिल शर्मा को ऐसा क्या स्ट्रेस हो गया कि उन्हें शूटिंग ही कैंसिल करनी पड़ी? शूटिंग रद्द करने से मामला गंभीर लग रहा है। आप देख सकते हैं अनुष्का भी हैरान सी दिख रही हैं।

यह भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित समेत बॉलीवुड की इन 5 अभिनेत्रियों ने बाप और बेटे दोनों के साथ किया रोमांस

सुनील ग्रोवर से मनमुटाव के बाद कपिल की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कपिल के फैंस तो यही चाहेंगे कि जल्द से जल्द वो अपनी पुरानी फॉर्म में लौट आएं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।