विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो घंटे 16 मिनिट जलेगी ट्यूबलाइट, बच्चे भी देख सकेंगे सलमान का भरत मिलाप

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 16 Jun 2017 08:04 PM (IST)

ईद के मौके पर 23 जून को रिलीज़ हो रही ट्यूबलाइट को इंडिया के बाहर करीब 1000 थियेटर मिलने वाले हैं।

दो घंटे 16 मिनिट जलेगी ट्यूबलाइट, बच्चे भी देख सकेंगे सलमान का भरत मिलाप
दो घंटे 16 मिनिट जलेगी ट्यूबलाइट, बच्चे भी देख सकेंगे सलमान का भरत मिलाप

मुंबई। सेंसर बोर्ड ने सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट को यू सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। फिल्म में सिर्फ एक कट दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कबीर खान डायरेक्टेड ट्यूबलाइट को दो घंटे 16 मिनिट के रनिंग टाइम के साथ पास कर दिया गया है।

सेंसर बोर्ड ने ट्यूबलाइट को U सर्टिफिकेट दिया है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म के एक सीन से ' हरामज़ादा ' शब्द को हटाने के लिए कहा गया है। आमतौर पर सेंसर इस शब्द को पास कर देता है लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्म में उस समय चल रही कहानी में ये शब्द थोड़ा हार्श लग रहा था। बताया जाता है कि 2017 की ये पहली बड़े बजट की ऐसी फिल्म होगी जिसे यू सर्टिफिकेट दिया गया है जिसका मतलब सभी वर्ग के दर्शक इसे देख सकेंगे। ईद के मौके पर 23 जून को रिलीज़ हो रही ट्यूबलाइट को इंडिया के बाहर करीब 1000 थियेटर मिलने वाले  हैं। माना जा रहा है कि भारत में ये फिल्म 6000 से ज़्यादा स्क्रीन्स में रिलीज़ होगी।

यह भी पढ़ें:Exclusive: सलमान को ट्यूबलाइट के इस सीन को शूट करने में लगा था डर, सोहेल ने बताया 

भारत और चीन के बीच युद्ध के दौरान की इस इमोशनल कहानी में सलमान खान, लक्ष्मण सिंह बिष्ट के किरदार में हैं जबकि उनके रियल लाइफ ब्रदर सोहेल खान ने भरत सिंह बिष्ट की भूमिका निभाई है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।