विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान ने अब फिल्‍म सेट के वर्कर की ओर बढ़ाया मदद का हाथ

By Tilak RajEdited By:
Updated: Tue, 16 Feb 2016 09:33 AM (IST)

सलमान खान स्‍टार किड्स को लॉन्‍च करने के लिए तो जाने ही जाते हैं, इसके अलावा वो कई साधारण लोगों की भी समय-समय पर मदद करते रहते हैं। हाल ही में उन्‍होंने बॉलीवुड से जुड़े एक वर्कर की बेटी के इलाज के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान स्टार किड्स को लॉन्च करने के लिए तो जाने ही जाते हैं, इसके अलावा वो कई साधारण लोगों की भी समय-समय पर मदद करते रहते हैं। हाल ही में जब उन्हें पता चला कि फिल्म के सेट पर काम करने वाले एक वर्कर की बेटी को ऑपरेशन के लिए पैसों की जरूरत है, तो उन्होंने तुरंत अपनी मदद का हाथ उनकी ओर बढ़ा दिया।

सनी 'घायल वन्स अगेन' के बाद इसलिए हैं सेलिब्रेशन के मूड में...

श्याम कन्हैया चौहान एक असिस्टेंट कारपेंटर हैं। वह फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉय संस्था के सदस्य भी हैं। उनकी 16 साल की बेटी की ओपन हार्ट सर्जरी होनी है। श्याम ने संस्था से अपनी बेटी का इलाज कराने की गुहार लगाई। संस्था ने एक पत्र सलमान की एनजीओ बीइंग ह्यूमन को लिखा। बीइंग ह्यूमन श्याम की बेटी की मदद करने के लिए तैयार हो गई है। वो श्याम को 25 हजार रुपये की मदद देने को तैयार है।

संगीता बिजलानी को किस करते सलमान खान कैमरे में हुए कैद

बता दें कि श्याम एक दिहाड़ी मजदूर हैं। उनकी दिहाड़ी 750 रुपये है, लेकिन ये पैसे उन्हें तब मिलते हैं जब उनके हाथ में काम होता है। श्याम कई और लोगों के पास भी मदद मांगने गए थे। लेकिन बीइंग ह्यूमन की मदद के बाद अब उनकी बेटी का इलाज शुरू हो गया है।