विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले दिन कट्रीना की 'फितूर' पर भारी पड़ी पुलकित की 'सनम रे'

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 13 Feb 2016 12:19 PM (IST)

पहले दिन बॉक्‍स ऑफिस पर कट्रीना की 'फितूर' पर पुलकित की 'सनम रे' भारी पड़ती नजर आ रही है। बॉक्‍स ऑफिस से मिल रही रिपोर्टों के अनुसार, म्‍यूजिकल ड्रामा 'सनम रे' को देखने के लिए लोगों के खासा उत्‍साह देखने को मिल रहा है।

News Article Hero Image

मुंबई। वैलेंटाइन-डे के मौके पर बॉलीवुड ने 'फितूर' और 'सनम रे' के रूप में दर्शकों को रोमांस की डबल डोज दी है। 'सनम रे' बतौर डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार की दूसरी फिल्म है, जिसमें पुलकित सम्राट, यामी गौतम और उर्वशी रोतेला जैसे कलाकार हैं। वहीं 'फितूर' में कट्रीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर और तब्बू जैस जाने-माने कलाकार हैं। लेकिन पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कट्रीना की 'फितूर' पर पुलकित की 'सनम रे' भारी पड़ती नजर आ रही है।

'बाहूबली 2' में प्रभास का ऐसा रूप देख चौंक जाएंगे दर्शक

कट्रीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर और तब्बू स्टारर फिल्म से 'फितूर' का खुमार पहले दिन लोगों के सिर पर चढ़ता नजर नहीं आया। फिल्म ने पहले दिन औसत से भी कम कलेक्शन किया था। हालांकि उम्मीद थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करेगी।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि 'फितूर' का पहले दिन का कलेक्शन अच्छा नहीं कहा जा सकता। पहले दिन भारत में फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 3.61 करोड़ रुपये रहा। अगर फिल्म को पहले वीकेंड में अच्छा बिजनेस करना है तो शनिवार और रविवार को अच्छा कलेक्शन होना चाहिए। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का लंबी छलांग लगानी पड़ेगी।

इधर 'सनम रे' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर औसत, लेकिन 'फितूर' से ज्यादा कलेक्शन की है। इस म्यूजिकल ड्रामा ने पहले दिन 5.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कट्रीना की 'फितूर' पर पुलकित की 'सनम रे' भारी पड़ती नजर आ रही है। बॉक्स ऑफिस से मिल रही रिपोर्टों के अनुसार, म्यूजिकल ड्रामा 'सनम रे' को देखने के लिए लोगों के खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले दिन थिएटर्स में 35-40 प्रतिशत सीटें बुक देखने को मिलीं। लेकिन 'फितूर' को ऐसा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। इसके लिए 25-30 प्रतिशत सीटें ही बुक हुईं।

OMG! शाहिद कपूर ने शेयर कर दी पत्नी मीरा की बाथरूम की फोटो