विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

57 के हुए संजय दत्‍त, पत्‍नी ने दी शानदार पार्टी, देखें तस्‍वीरें

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 29 Jul 2016 02:11 PM (IST)

संजय दत्‍त की खूबसूरत पत्‍नी मान्‍यता ने उनके बुरे वक्‍त में भी बखूबी साथ निभाया है तो भला उनके बर्थडे को यूं ही कैसे जाने देतीं। तस्‍वीरें देख लीजिए, सब समझ आ जाएगा।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। बॉलीवुड के 'मुन्ना भाई' संजय दत्त का आज बर्थडे है। वो 57 साल के हो गए और इस खास मौके को यागदार बनाने में उनकी खूबसूरत पत्नी मान्यता दत्त ने कोई कसर नहीं छोड़ा। गुरुवार रात को ही शानदार जश्न मना। तस्वीरें देख आप भी इसका बखूबी अंदाजा लगा सकते हैं।

बुरे फंसे अभिनेता राजपाल यादव, छह दिन के लिए खानी पड़ेगी जेल की हवा

इस पार्टी में संजय और मान्यता के पारिवारिक सदस्यों के अलावा करीबी दोस्त शामिल हुए और सभी ने मिलकर खूब एंज्वॉय किया।

'सन्स ऑफ सरदार' का पहला पोस्टर जारी, योद्धा के रूप में दिखे अजय देवगन

मान्यता काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं और तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी। आखिरकार उनके पति का बर्थडे जो था, जिनको बीते दिनों में जेल में बेहद विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था।

ऐश्वर्या के साथ हुई बदतमीजी, अभिषेक की उड़ी नींद!

कुछ महीने पहले ही संजय अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में अपनी सजा पूरी कर रिहा हुए हैं। वैसे अपने बर्थडे पर संजय भी काफी कूल लुुक में दिखे।

इस हीरोइन ने दोस्त को किया ऐसी जगह टच, लोग करने लगे अश्लील कमेंट

संजय के मुश्किल भरे वक्त में मान्यता ने उनका पूरा साथ दिया और अकेले ही बच्चों के साथ पूरे घर को संभाला। समय-समय पर संजय का हिम्मत बंधाने जेल भी जाती रहीं। इस मुश्किल वक्त से उबरने के बाद हाल ही में पूरी दत्त फैमिली छुट्टियां मनाने विदेश गई थी।

जानकर रह जाएंगे सन्न, यह हीरोइन छोड़कर चली गई बॉलीवुड और देश

जेल से रिहा होने के बाद संजय अब पूरी तरह से बॉलीवुड में सक्रिय हो गए हैं और वापसी करने की तैयारी में हैं। उनकी पर जिंदगी पर राजकुमार हिरानी फिल्म भी बनाने वाले हैं, जिसमें रणबीर कपूर की उनकी भूमिका निभाते नजर आएंगे। संजय के बर्थडे हम भी यही कामना करते हैं कि वो यूं ही स्वस्थ रहें और जल्द ही फिल्मी पर्दे पर वापसी करें।