विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: परदे पर वापसी से पहले ' वास्तव ' में ऐसे दिखते हैं संजय दत्त

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Tue, 10 Jan 2017 04:32 PM (IST)

मुंबई बम काण्ड से जुड़े एक मामले में जेल की सजा पूरी करने के करीब एक साल बाद 29 जनवरी को संजय दत्त फिल्म ' भूमि ' से अपना शूट शुरू करेंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। संजू बाबा धीरे धीरे फिल्मी मूड़ आ रहे हैं। इसी महीने उनका लंबा ' शूटिंग वनवास ' ख़त्म होगा लेकिन उससे पहले नए साल के कैलेण्डर पर टंगने के लिए संजय दत्त ने अपने नए लुक के साथ फोटो शूट करवा लिया है।

संजय दत्त , जाने माने सिलेब्रिटी लेंसमैन डब्बू रतनानी के नए साल के कैलेण्डर में दिखेंगे जिसके लिए उन्होंने हाल ही में फोटो शूट करवाया है। ये संजय दत्त का सबसे नया लुक है जिसमें वो कीलर लुक में दिख रहे हैं। डब्बू ने इसका एक सेल्फी-वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।

शाहरुख़ खान के इवेंट में हुआ हंगामा , कइयों को आई चोट

मुंबई बम काण्ड से जुड़े एक मामले में जेल की सजा पूरी करने के करीब एक साल बाद 29 जनवरी को संजय दत्त फिल्म ' भूमि ' से अपना शूट शुरू करेंगे। इस बीच डब्बू ने अपने नए कैलेण्डर के लॉन्चिंग की तैयारी शुरू कर दी है।

सोनम कपूर ने डोनाल्ड ट्रम्प के लिए किया इस कड़े शब्द का इस्तेमाल

उन्होंने रणवीर सिंह , प्रियंका चोपड़ा , अर्जुन रामपाल और श्रद्धा कपूर सहित कई वीडियो शेयर किये हैं जिनके साथ उन्होंने फोटो शूट किया है।