विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेल पहुंचकर भी संजय दत्‍त ने नहीं किया सरेंडर, वापस घर लौटे

By Murari sharanEdited By:
Updated: Fri, 09 Jan 2015 12:20 AM (IST)

अभिनेता संजय दत्त के फरलो को लेकर बृहस्पतिवार को पूरे दिन ड्रामा चलता रहा। संजय अपने वकील के साथ पुणे के यरवदा जेल तो पहुंचे, लेकिन फरलो अवधि पूरी होने के बावजूद सरेंडर नहीं किया। कुछ ही घंटों बाद वह पुणे से मुंबई लौट आए।

News Article Hero Image

विनय दलवी/सेली धयालकर (मिड-डे), मुंबई। अभिनेता संजय दत्त के फरलो को लेकर गुरुवार को पूरे दिन ड्रामा चलता रहा। संजय अपने वकील के साथ पुणे की यरवदा जेल तो पहुंचे, लेकिन फरलो अवधि पूरी होने के बावजूद सरेंडर नहीं किया। कुछ ही घंटों बाद वह पुणे से मुंबई लौट आए।

इस अभिनेत्री ने सड़क पर की मनचले की धुनाई

मुंबई बम धमाकों से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराए गए संजय को पिछले महीने 24 दिसंबर को 14 दिनों के फरलो पर यरवदा जेल से रिहा किया गया था। यह अवधि गुरुवार को पूरी हो रही थी और उन्हें सरेंडर करना था। जेल प्रशासन से उन्होंने फरलो की अवधि बढ़ाने के लिए आग्रह किया था, जिस पर अभी फैसला नहीं लिया जा सका है।

जीजा को बॉलीवुड में एंट्री दिलवाएंगे सलमान खान?

संजय के वकील रिजवान मर्चेंट ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री राम शिंदे के समाचार चैनलों को दिए उस बयान का हवाला दिया, जिसमें शिंदे ने कहा था कि संजय को तब तक सरेंडर नहीं करना चाहिए जब तक फरलो पर कोई फैसला नहीं हो जाता है। मर्चेंट ने कहा कि संजय जेल पहुंचे और एक आवेदन देने के बाद लगभग शाम चार बजे वापस मुंबई आ गए। पूरे मसले पर मशहूर वकील वाईपी का कहना है कि फरलो पर कोई फैसला नहीं होने की स्थिति में इसे रद्द माना जाना चाहिए और संजय को सरेंडर करना चाहिए था।

पढ़ें: पत्नी और दोस्तों के साथ पार्टी करते दिखे संजय दत्त