विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: तो क्या नजर आयेंगे इंडिया का असली चैंपियन कौन फिनाले में संजू बाबा

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 08 May 2017 07:31 PM (IST)

बता दें कि पिछले दिनों संजय दत्त , महेश भट्ट से भी मिले थे और कयास लगाये जा रहे हैं ...और पढ़ें

Exclusive: तो क्या नजर आयेंगे इंडिया का असली चैंपियन कौन फिनाले में संजू बाबा
Exclusive: तो क्या नजर आयेंगे इंडिया का असली चैंपियन कौन फिनाले में संजू बाबा

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। एंड टीवी पर इसी हफ्ते इंडिया का असली चैंपियन नामक शो की शुरुआत हुई है। इस शो को सुनील शेट्टी होस्ट कर रहे हैं और शो के पहले एपिसोड को काफी पसंद किया गया है।एक दिलचस्प खबर यह मिल रही है कि शो के फिनाले में संजय दत्त आ सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी से शो के फिनाले के लिए खास सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में संजू बाबा यानि संजय दत्त को शामिल करने की बात की जा रही है। सूत्रों ने बताया है कि शो के मेकर्स चाहते हैं कि शो के फिनाले में कोई सेलिब्रिटी गेस्ट शो का हिस्सा बनें। संजू बाबा, सुनील शेट्ठी के करीबी मित्रों में से एक हैं और इसलिए सुनील की खुद की कोशिश है कि वह संजय दत्त को शो का मेहमान बनाये। उन्होंने ही संजू बाबा का नाम मेकर्स को सुझाया है। मेकर्स को भी आइडिया पसंद आया है। खबर है कि वह खुद संजू बाबा से इस बारे में बात कर रहे हैं। फिलहाल संजय दत्त अपनी फिल्म भूमि के निर्माण में व्यस्त हैं। ऐसे में वह शो का हिस्सा बन पाते हैं या नहीं, यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा.

यह भी पढ़ें:Exclusive:तो क्या फिर से भूतनी बनने जा रही हैं अनुष्का शर्मा  

बता दें कि पिछले दिनों संजय दत्त , महेश भट्ट से भी मिले थे और कयास लगाये जा रहे हैं कि इन दोनों की जोड़ी फिर से बड़े परदे पर आ सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।