विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय गुप्ता ऐश्वर्या को बर्थ डे पर देंगे ये खास तोहफा!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 01 Nov 2014 02:33 PM (IST)

ऐश्वर्या राय बच्चन का आज 41वां जन्मदिन जो काफी खास रहने वाला है। एक तरफ जहां वो अपने परिवार के साथ जन्मदिन मना रही हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी कम बैक फिल्म 'जज्बा' का टीज़र आज रिलीज किया जाएगा। फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता ने कहा, 'ये विचार मुझे बहुत

News Article Hero Image

मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन का आज 41वां जन्मदिन जो काफी खास रहने वाला है। एक तरफ जहां वो अपने परिवार के साथ जन्मदिन मना रही हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी कम बैक फिल्म 'जज्बा' का टीज़र आज रिलीज किया जाएगा।

फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता ने कहा, 'ये विचार मुझे बहुत देर से आया कि क्यों न तीन मिनट का टीज़र बनाकर उन्हें दिखाया जाए। मैंने इस बात का ख्याल रखा कि उन्हें इस बारे में कुछ पता न चले क्योंकि मैंने इसे समय पर पूरा करने के लिए 18 घंटे बहुत मेहनत की है।'

ये टीज़र ऐश्वर्या के लिए जन्मदिन के तोहफे से कम नहीं होगा। अगर सूत्रों की मानें तो अभिषेक जब अपनी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के प्रीमियर के लिए दुबई गए थे, तब उन्होंने वहां अपनी पत्नी के लिए शॉपिंग की थी। इतना ही नहीं उनकी बेटी आराध्या ने भी अपनी मां के जन्मदिन के लिए एक कार्ड तैयार किया है।

बच्चन परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'इस साल जन्मदिन पर ऐश्वर्या के पास खुशियां मनाने की बहुत सारी वजह हैं। उनके पति की फिल्म सुपरहिट रही है। और ऐश्वर्या संजय गुप्ता की फिल्म जज्बा से कमबैक कर रही हैं।'

जन्मदिन के प्लान के बारे में पूछे जाने पर सूत्र ने कहा, 'ऐसी कोई बड़ी पार्टी प्लान नहीं की गई है। ऐश अभिषेक, अपने माता-पिता, भाई-भाभी, सास-ससुर और आराध्या के साथ होंगी। सभी मंदिर भी जाएंगे। इसके अलावा ऐश्वर्या इस बार किसी बड़े सेलिब्रेशन के मूड में नहीं हैं।'

पढ़ेंः अभिषेक बच्चन इस तरह मनाएंगे ऐश्वर्या का बर्थ डे!

पढ़ेंः सलमान-ऐश्वर्या की पुरानी यादें ताज़ा करेंगी सनी लियोन!