विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बिग बॉस' की इस कंटेस्टेंट ने कहा, मुझे सलमान से है जान का खतरा

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Tue, 23 Aug 2016 07:29 PM (IST)

'बिग बॉस 6' में बतौर प्रतिभागी हिस्सा लेने वाली सपना भावनानी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें सलमान से जान का खतरा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली।अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए सुर्खियां बटोरने वाली सपना भावनानी ने एक बार फिर से सलमान खान को अपने निशाने पर लिया है। सपना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा उन्हें सलमान से अपनी जान का खतरा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा सलमान बिल्कुल बंदर हैं।

मिस्ट्री मैन और अपनी सगाई की खबर पर सोफी चौधरी ने तोड़ी चुप्पी

हेयस्टाइलिस्ट सपना ने 'बिग बॉग 6' में बतौर प्रतिभागी हिस्सा लिया था और यहीं से वो सलमान के लिए अनाप शनाप बयानबाजी करने लगी थीं। अब अपनी एक किताब के लॉन्च के मौके पर जब उनसे 'बिग बॉस' और सलमान से जुड़े सवाल पुछे गए तो इस पर ही उनका गुस्सा फूट पड़ा।

वाणी कपूर के बर्थडे पर 'बेफिक्रे' के मेकर्स ने दिया ये खास तोहफा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में लोग सोच समझ कर बयान देते हैं। खास कर सलमान के लिए तो लोग बोलने के पहले सोचते जरुर हैं लेकिन सपना कई मौके पर सलमान के लिए ऐसी बयानबाजी करती आई हैं। खैर अब सपना के इस बयान के बाद इंतजार होगा कि सलमान इसे कैसे लेते हैं।