विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाणी कपूर के बर्थडे पर 'बेफिक्रे' के मेकर्स ने दिया ये खास तोहफा

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Tue, 23 Aug 2016 01:42 PM (IST)

'ब्रेफिक्रे' के मेकर्स ने वाणी कपूर के बर्थडे पर फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया है जिसमें वो रणवीर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली वाणी कपूर आज अपना 28वां बर्थडे मना रही हैं। जल्द ही वाणी रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'बेफिक्रे' में रोमांस करती नजर आएंगी। मेकर्स ने वाणी के बर्थडे पर फिल्म से उनका एक पोस्टर रिलीज किया है।

अपनी अगली फिल्म में बेहद बोल्ड किरदार निभाती नजर आएंगी स्वरा भास्कर

इस पोस्टर में वाणी रणवीर को किस नहीं बल्कि रणवीर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। पहली बार ये जोड़ी सिल्वर सक्रीन पर नजर आएगी। पोस्टर में दोनों के बीच गजब की केमेस्ट्री देखने को मिल रही है और दोनों एक साथ काफी खूबसूरत भी लग रहे हैं। फिल्म में दोनों के बीच 24 किस सीन और कई इंटिमेट सीन भी देखने को मिलेंगे।

'राम लखन' के सीक्वल पर बोले डायरेक्टर रोहित शेट्टी

फिल्म की शूटिंग हाल ही में पेरिस में खत्म हुई है,जिसके बाद रणवीर छुट्टी मनाने के लिए विदेश निकल गए। लंबे समय बार निर्देशन में फिर से वापसी करने वाले आदित्य चोपड़ा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म 9 दिसंबर को रिलीज होगी।