विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Photos: 'केदारनाथ' जाकर कितनी बदल गयीं सारा अली ख़ान, देखिए पहली झलक

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sun, 08 Oct 2017 06:35 PM (IST)Updated: Tue, 10 Oct 2017 07:48 AM (IST)

बताते हैं कि केदारनाथ की कहानी उत्तराखंड के फ्लड्स पर आधारित है, जो कुछ साल पहले आया था। इस बाढ़ में भारी तबाही हुई थी।

Photos: 'केदारनाथ' जाकर कितनी बदल गयीं सारा अली ख़ान, देखिए पहली झलक
Photos: 'केदारनाथ' जाकर कितनी बदल गयीं सारा अली ख़ान, देखिए पहली झलक

मुंबई। सैफ़ अली ख़ान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली ख़ान केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फ़िल्म को अभिषेक कपूर डायरेक्ट कर रहे हैं। हाल ही में केदारनाथ में इसकी शूटिंग कंप्लीट हुई है। अभिषेक ने फ़िल्म से सारा का लुक सोशल मीडिया के ज़रिए रिवील किया है।

इस तस्वीर में सारा को एक आम लड़की के लिबास में देखा जा सकता है। फ्लोरल डिज़ाइन का कुर्ता और हाथ में धूप से बचने के लिए छतरी थामे सारा का ये लुक किसी का भी दिल जीत सकता है। इस तस्वीर के साथ अभिषेक ने लिखा है- शाही सवारी, जिससे ज़ाहिर हो रहा है कि सारा तीर्थस्थल पर किसी की सवारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: साल 2017 की 10 फ़िल्में जिनका पहला दिन रहा 3 करोड़ से भी कम

सारा के डेब्यू को लेकर बॉलीवुड में काफ़ी स्पेक्युलेशंस हैं। स्टार किड्स में उनके पर्दे पर आने का इंतज़ार फैंस के साथ इंडस्ट्री भी कर रही है। करण जौहर की फ़िल्म से डेब्यू करने की ख़बरें भी आयी थीं, मगर फ़ाइनली सारा ने अपने डेब्यू के लिए केदारनाथ को चुना।

यह भी पढ़ें: इन 5 फ़िल्मों के साथ हुआ ऐसा चमत्कार फ्लॉप होते-होते हो गयीं हिट

केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत सारा के अपोज़िट हैं। सुशांत ने अभिषेक के निर्देशन में बनी फ़िल्म काय पो चे से बॉलीवुड में बतौर हीरो डेब्यू किया था और अब उनके साथ रीयूनाइट हुए हैं। इस बीच अभिषेक ने फ़ितूर बनायी थी, जिसमें वो सुशांत को लेना चाहते थे, मगर उन्होंने इंकार कर दिया था। 

यह भी पढ़ें: 9 महीनों में 8 फ़िल्मों ने ली 100 करोड़ क्लब में एंट्री, वरुण-अक्षय की दो-दो

बताते हैं कि केदारनाथ की कहानी उत्तराखंड के फ्लड्स पर आधारित है, जो कुछ साल पहले भारी बारिश की वजह से हुआ था। इस बाढ़ में भारी तबाही हुई थी। केदारनाथ मंदिर को भी काफ़ी नुक़सान पहुंचा था, जिसका पुनर्निमाण किया गया। फ़िल्म में सुशांत पिट्ठू का रोल निभा रहे हैं, जो कमज़ोर और वृद्ध तीर्थयात्रियों को दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर ले जाने का काम करते हैं। वहीं सारा तीर्थयात्री के किरदार में हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।