विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जग्गा जासूस का एक और ट्रेलर, कटरीना ने मारा थप्पड़ और रणबीर की आंखों से आंसू

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Thu, 29 Jun 2017 07:17 PM (IST)

फिल्म में गोविंदा नहीं दिखाई देंगे। पहले ख़बर आई थी कि गोविंदा इस फिल्म में होंगे लेकिन निर्देशक अनुराग बासु ने बताया है कि गोविंदा का रोल फिल्म से पूरी तरह हटा दिया गया है ।

जग्गा जासूस का एक और ट्रेलर, कटरीना ने मारा थप्पड़ और रणबीर की आंखों से आंसू
जग्गा जासूस का एक और ट्रेलर, कटरीना ने मारा थप्पड़ और रणबीर की आंखों से आंसू

 मुंबई। अनुराग बासु की फिल्म जग्गा जासूस का एक और ट्रेलर जारी किया गया है , जिससे इस फिल्म की कहानी में छिपे कई रहस्यों का भी पता चलता है। ट्रेलर में रणबीर कपूर का हकलाना भी है और उनके आंसू भी।

लम्बे समय से बन रही जग्गा जासूस का ये ट्रेलर पिछले वाले से काफी इंट्रेस्टिंग है। एक कॉलेज स्टूडेंट का ख़ुदकुशी करना , उसका इल्ज़ाम रणबीर कपूर पर आना और बाद में पड़ताल के बाद कटरीना का हत्यारी होना , यहाँ बहुत कुछ बताया जा रहा है। ट्रेलर में रणबीर कपूर को कटरीना के हाथों चाटें भी पड़े हैं। जबकि एक सीन में आंसू बहते भी। ट्रेलर देख कर आपको रणबीर कपूर की ही एक फिल्म बर्फी की भी याद आयेगी। साथ ही उनकी सौरभ शुक्ला के साथ भी अच्छी ट्यूनिंग दिखाई दे रही है। फिल्म 14 जुलाई को रिलीज़ होगी।

इस ट्रेलर को आप यहां देख सकते हैं -

यह भी पढ़ें:कटरीना की खरी खरी: रणबीर को पहले ही बता दिया था ये फिल्म नहीं चलेगी

इस बीच एक ख़बर ये भी आई है कि फिल्म में गोविंदा नहीं दिखाई देंगे। पहले ख़बर आई थी कि गोविंदा इस फिल्म में होंगे लेकिन निर्देशक अनुराग बासु ने बताया है कि गोविंदा का रोल फिल्म से पूरी तरह हटा दिया गया है क्योंकि वो कहानी में फिट नहीं बैठ रहा था।