विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस फिल्म में मुफ्त में काम करेंगे ये सितारे!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 10 Apr 2015 09:43 AM (IST)

पुराने जमाने के मेकअप आर्टिस्ट सुभाष सिंह एक फिल्म बना रहे हैं। उनके इस अपकमिंग प्रोजेक्ट का नाम 'चॉक एन डस्टर' है। क्योंकि अनेक बॉलीवुड एक्टर्स के साथ सिंह के रिश्ते अच्छे रहे हैं इसलिए न सिर्फ एक्टर्स इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए हैं बल्कि

News Article Hero Image

मुंबई। पुराने जमाने के मेकअप आर्टिस्ट सुभाष सिंह एक फिल्म बना रहे हैं। उनके इस अपकमिंग प्रोजेक्ट का नाम 'चॉक एन डस्टर' है। क्योंकि अनेक बॉलीवुड एक्टर्स के साथ सिंह के रिश्ते अच्छे रहे हैं इसलिए न सिर्फ एक्टर्स इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए हैं बल्कि फिल्म के लिए फ्री में काम करने का ऑफर भी रखा।

घरेलू हिंसा मामले में डिंपल कपाड़िया को बड़ी राहत

सूत्र ने बताया, 'फिल्म में जूही चावला, शबाना आजमी, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर और समीर सोनी के साथ ही दिव्या दत्ता भी काम कर रही हैं जबकि रितु शिवपुरी इस फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक करेंगी।' जयंत गिलातर के द्वारा निर्देशित की जाने वाली इस फिल्म के लिए सभी कलाकारों ने पैसे न लेने का निर्णय लिया है।

जब मल्लिका शेरावत और मोदी होंगे एक ही छत के नीचे

सिंह ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया, 'इस प्रोजेक्ट में जितने भी एक्टर्स काम कर रहे हैं, मैं उनका बहुत आभारी हूं। मगर वे मेरी फिल्म में सिर्फ हमारे रिश्तों के लिए ही काम नहीं कर रहे हैं बल्कि उन्हें स्क्रिप्ट भी पसंद आई है इसलिए उन्होंने इसके लिए हामी भरी। किसी ने भी मुझसे फिल्म में काम करने के लिए पैसों की मांग नहीं की। मैं फिल्म के बजट के हिसाब से जो भी ऑफर कर सकता था, मैंने किया और वो उन्होंने खुशी से स्वीकार कर लिया।'

सिंह साल 1997 से जूही चावला का मेकअप करते रहे हैं। इसके बाद कुछ सालों तक आजमी और श्रॉफ के लिए भी काम किया।

प्रियंका चोपड़ा का ये लुक धड़का देगा अच्छे-अच्छों का दिल!