विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मजदूर यूनियन ने रुकवाई आलिया-शाहिद की फिल्‍म की शूटिंग

By rohitEdited By:
Updated: Wed, 10 Dec 2014 01:36 PM (IST)

फिल्‍म स्टूडियो सेटिंग और अलाइड मजदूर यूनियन ने विकास बहल की फिल्म 'शानदार' की शूटिंग बीच में ही रुकवा दी। मुंबई के एस्सेल स्टूडियो में चल रही शूटिंग को बकाया राशि के भुगतान न करने पर किया गया।

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म स्टूडियो सेटिंग और अलाइड मजदूर यूनियन ने विकास बहल की फिल्म 'शानदार' की शूटिंग बीच में ही रुकवा दी। मुंबई के एस्सेल स्टूडियो में चल रही शूटिंग को बकाया राशि के भुगतान न करने पर किया गया।

यूनियन के जनरल सेक्रेटरी गंगेश्वर श्रीवास्तव का कहना है 'फिल्म के निर्माता को करीब 7 लाख की बकाया राशि का भुगतान करना है। सोमवार सुबह जब वर्कर्स ने काम नहीं किया तब वे 4 लाख देने को राजी हुए।'

यूनियन ने शूट तब तक न करने की ठानी जब तक कि पूरा भुगतान नहीं हो जाता। श्रीवास्तव ने कहा 'उनकी भुगतान रोकने की आदत सी हो गई है। उन्होंने 'बॉम्बे वेलवेट' का भुगतान तब किया जब 'शानदार' की शूटिंग शुरू हुई। अब हम ऐसा नहीं होने देंगे।'

पढ़ें: जब शर्म से पानी-पानी हो गई आलिया भट्ट

पढ़ें: आलिया ने शाहिद के साथ लिप-लॉक