यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शबाना आजमी को 'नीरजा' के सेट पर कुत्ते ने किया परेशान
कलाकारों की जिंदगी इतनी आसान नहीं होती, जितनी दिखती है। उन्हें फिल्मों के लिए वो सब भी करना पड़ता है, जिन्हें वो अपनी जिंदगी में कभी नहीं करते हैं। अब शबाना आजमी को ही ले लीजिए। उन्हें कुत्तों से बहुत डर लगता है, मगर फिल्म 'नीरजा' के सेट पर एक

मुंबई। कलाकारों की जिंदगी इतनी आसान नहीं होती, जितनी दिखती है। उन्हें फिल्मों के लिए वो सब भी करना पड़ता है, जिन्हें वो अपनी जिंदगी में कभी नहीं करते हैं। अब शबाना आजमी को ही ले लीजिए। उन्हें कुत्तों से बहुत डर लगता है, मगर फिल्म 'नीरजा' के सेट पर एक पमेरियन कुत्ते ने उन्हें नानी याद दिला दी और वो मजबूरी में सब कुछ सहती रहीं।
महेश भट्ट ने टि्वटर पर डाली मोहित सूरी की बेटी देवी की फोटो
जी हां, 64 वर्षीय शबाना आजमी ने खुद ट्वीट कर अपना हाल-ए-दिल बयां किया है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, 'एक कलाकार को क्या नहीं करना पड़ता! मुझे कुत्ते पसंद नहीं, मगर शूटिंग के दौरान एक पमेरियन कुत्ता मेरे ऊपर उछल-कूद करता रहा और गोद में लेने पर उसने मेरा चेहरा चाटा।'
हीरोइनों को किस करने से पहले इमरान हाशमी अपनाते हैं ये नुस्खा
इसके बाद उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, 'दिन में 'नीरजा' के लिए बेहद इमोशन सीन की शूटिंग करती रही और रात में एक खुशहाल गीत की शूटिंग करती रही और हमसे पूछा जाता है कि कलाकार सनकी क्यों होते हैं?'। वाकर्इ में कलाकारों की जिंदगी इतनी आसान नहीं होती है।
तो इसलिए शाहरुख और काजोल जल्द जाने वाले हैं बुल्गारिया!
आपको बता दें कि फिल्म 'नीरजा' फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की जिंदगी पर बेस्ड है। आतंकवादियों ने एक विमान को हाईजैक कर लिया था, जिसके यात्रियों की जान बचाते वक्त नीरजा भनोट की मौत हो गई थी। इस फिल्म में सोनम कपूर लीड रोल में हैं।

