विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शबाना आजमी को रितिक रोशन में नजर आता है 'रांझा'

By Tilak RajEdited By:
Updated: Thu, 09 Jul 2015 08:36 AM (IST)

बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन ने 'कहो ना प्यार है' में रोमांटिक किरदार निभाया। 'फिजा' में मुस्लिम लड़के के रूप में नजर आए। 'धूम 3' में एक मास्टर चोर बने तो 'जोधा अकबर' में शासक के तौर पर दिखाई दिए। एक समय यह भी आया जब रितिक रोशन ने सुपरहीरो 'क्रिश'

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन ने 'कहो ना प्यार है' में रोमांटिक किरदार निभाया। 'फिजा' में मुस्लिम लड़के के रूप में नजर आए। 'धूम 3' में एक मास्टर चोर बने तो 'जोधा अकबर' में शासक के तौर पर दिखाई दिए। एक समय यह भी आया जब रितिक रोशन ने सुपरहीरो 'क्रिश' का रोल भी अदा किया।

ट्विटर पर रितिक रोशन के फॉलोअर्स एक करोड़ पार

बॉलीवुड की पुरानी अदाकारा शबाना आजमी की इच्छा है कि चेतन आनंद की फिल्म 'हीर रांझा' में रितिक रोशन को 'रांझा' के रूप में नए तरीके से पेश किया जाना चाहिए।

रितिक रोशन ने कई तरह के किरदार फिल्मी परदे पर निभाए हैं। उन्होंने टि्वटर पर अपने फैंस से पूछा था, 'मुझे किस तरह के किरदार निभाने चाहिए। आप लोगों को क्या लगता है। अब मुझे क्या करना चाहिए। कुछ आइडियाज दीजिए। मैं कुछ नया करने का मन बना रहा हूं।'

रितिक बेटों संग दक्षिण अफ्रीका में लगे रोने, फोटो वायरल!

शबाना आजमी ने ट्वीट किया, 'रितिक, चेतन आनंद की फिल्म 'हीर रांझा' की रीमेक बनती हैं तो तुम्हें इसमें 'रांझा' का किरदार निभाना चाहिए। फिल्म के सारे संवाद एक कविता के रूप में हैं।'

रितिक ने इन ट्वीट्स का जवाब देते हुए लिखा( 'मेरी टाइमलाइन पर लगातार आइडियाज आ रहे हैं। कुछ तो बहुत ही शानदार है। अभी भी इनका आना जारी है। आप सभी कमाल के हैं। आप सभी को धन्यवाद।'

जानें, रितिक के बारे में टाइगर के हैं क्या ख्याल

रितिक पिछली बार साल 2014 में आई फिल्म 'बैंग बैंग' में नजर आए थे। फिलहाल वह फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहनजो दाड़ो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आएंगी जो कि इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं।