विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्से बाद जब शाह रुख़ से मिलीं काजोल, तो ऐसी रही केमिस्ट्री, KIFF 2017 की कैंडिड तस्वीरें

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sat, 11 Nov 2017 05:50 PM (IST)Updated: Sun, 12 Nov 2017 11:33 AM (IST)

दोनों ने एक-दूसरे की कंपनी ख़ूब एंजॉय की। हंसी-मज़ाक किया। काजोल कभी शाह रुख़ के उड़ते हुए बालों को ठीक ...और पढ़ें

अर्से बाद जब शाह रुख़ से मिलीं काजोल, तो ऐसी रही केमिस्ट्री, KIFF 2017 की कैंडिड तस्वीरें
अर्से बाद जब शाह रुख़ से मिलीं काजोल, तो ऐसी रही केमिस्ट्री, KIFF 2017 की कैंडिड तस्वीरें

मुंबई। शाह रुख़ ख़ान और काजोल के बीच रिश्ता सिर्फ़ सिल्वर स्क्रीन का नहीं है, बल्कि असल ज़िंदगी में भी दोनों इमोशंस के धागों से बंधे हैं। इसीलिए जब भी मिलते हैं, दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक़ होती है। 

हाल ही में दोनों की मुलाक़ात कोलकाता इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में हुई। हिंदी सिनेमा के राज और सिमरन फ़िल्म फ़ेस्टिवल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। साथ में अमिताभ बच्चन, महेश भट्ट, कमल हासन समेत कई सेलेब्रिटीज़ थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी भी समारोह में मौजूद थीं, मगर रौनक़ तो शाह रुख़ और काजोल की प्रेज़ेंस ने बढ़ाई।

यह भी पढ़ें: पद्मावती के मेकर्स किसी को भी फ़िल्म दिखाने को तैयार, मगर एक शर्त है

दोनों ने एक-दूसरे की कंपनी ख़ूब एंजॉय की। हंसी-मज़ाक किया। काजोल कभी शाह रुख़ के उड़ते हुए बालों को ठीक करतीं तो कभी उनसे कोई बात कहकर ख़ुद ही खिलखिलाकर हंस पड़ती। दोनों का ये अंदाज़ देखकर पता चलता है कि काजोल शाह रुख़ के साथ कितनी सहज होती हैं। 

यह भी पढ़ें: आ गया जाह्नवी कपूर की डेब्यू फ़िल्म का नाम, संभालिए कहीं दिल ना धड़क जाए

 

कोलकाता फ़िल्म फ़ेस्टिवल 10 से 17 नवंबर तक चलेगा। फ़ेस्टिवल का ये 23वां आयोजन है। फ़ेस्टिवल में 12 लोकेशंस पर 65 देशों की 19 केटेगरीज़ में 142 फ़िल्में दिखायी जाएंगी।

यह भी पढ़ें: डिप्रेशन से सड़क पर आएंगे संजय दत्त, मदद करेंगी आलिया भट्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।