विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख ने किया हैरान, फराह खान को गिफ्ट की तीसरी कार

By Edited By:
Published: Tue, 15 Apr 2014 10:21 AM (IST)Updated: Tue, 15 Apr 2014 01:44 PM (IST)

फराह खान जब भी शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाती हैं तो सिर्फ फिल्म हिट होने की गारंटी नहीं होती, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फराह खान जब भी शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाती हैं तो सिर्फ फिल्म हिट होने की गारंटी नहीं होती, बल्कि उन्हें पता होता है कि शाहरुख से गिफ्ट में एक कार भी मिलेगी। शाहरुख फराह को फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद कार गिफ्ट करते हैं, लेकिन इस बार किंग खान ने शूटिंग खत्म होने का इंतजार नहीं किया। शाहरुख ने कल ही फराह खान को एक ब्लैक मर्क एसयूवी गिफ्ट करके हैरान कर दिया।

फराह और शाहरुख दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में एक साथ काम कर रहे हैं। बताया जाता है कि पिछले एक महीने से फराह की गाड़ी ठीक नहीं थी इसलिए वे शाहरुख की फोक्सवैगन कार इस्तेमाल कर रही थीं।

शाहरुख इससे पहले भी फराह को उनकी दोनों फिल्मों 'मैं हूं ना' और 'ओम शांति ओम' के दौरान कार गिफ्ट कर चुके हैं। लेकिन दोनों बार उन्होंने गाड़ी शूटिंग खत्म होने के बाद गिफ्ट की थी। इसलिए फराह को उम्मीद नहीं थी कि शाहरुख इस बार इतनी जल्दी कार गिफ्ट कर देंगे।

बतौर फराह, 'शाहरुख ने मुझे ऑफिस बुलाया और कहा कि मैं तुम्हें कुछ दिखाना चाहता हूं। आम तौर पर शाहरुख मुझे शूटिंग खत्म होने के बाद गिफ्ट देता है। इसलिए मुझे लग रहा था कि जून तक कोई गिफ्ट नहीं मिलेगा क्योंकि शूटिंग तब तक चलेगी।' फराह ने बताया कि शाहरुख उन्हें अपने ऑफिस से लिंकिंग रोड तक इस नई गाड़ी में ड्राइव पर भी लेकर गए थे।

पढ़ें: शाहरुख की फिल्म ने बनाया कमाई का नया रिकॉर्ड, रिलीज से पहले फिल्म ने कमाए 200 करोड़

पढ़ें: फराह और शाहरुख बना रहे हैं बॉलीवुड का सबसे महंगा गाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।