विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉब डिलन के नोबेल प्राइज़ का जश्न इस तरह मना रहे हैं शाह रूख़ ख़ान!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Fri, 14 Oct 2016 01:23 PM (IST)

ये पहली बार है जब किसी गीतकार को गीतों के लिए नोबेल दिया जा रहा हो। आम तौर पर कवियों को गीतों के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जाता रहा है।

News Article Hero Image

मुंबई। शाह रूख़ ख़ान अपनी विटीनेस और ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। अपने ह्यूमरस अंदाज़ से वो साधारण कामों को भी मज़ेदार बना देते हैं। किंग ख़ान ने नोबेल पुरस्कार जीतने वाले अमेरिकन गीतकार बॉब डिलन को बधाई दी है, लेकिन उनका अंदाज़ बड़ा दिलचस्प है।

दरअसल, शाह रूख़ ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो रसोई में खाना बनाते हुए नज़र आ रहे हैं। शाह रूख़ ने इस तस्वीर के साथ बॉब के एक मशहूर गाने की लाइन भी लिखी है। इस तस्वीर पर शाह रूख़ ने कैप्शन लिखा है- खाना पकाना सीखने के साथ बॉब डिलन को मिलने वाला नोबेल प्राइज़ सेलिब्रेट करते हुए... द टाइम्स दे आर चेंजिंग...!

बाहुबली 2 और अजय देवगन के बीच है ये गहरा कनेक्शन

Celebrating Bob Dylan's Nobel while learning how to cook...The Times They Are a-Changin'

A video posted by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

आपको बता दें कि बॉब डिलन को 2016 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। बॉब को ये पुरस्कार अमेरिकी गीतों को नया आयाम देने के लिए दिया जा रहा है।

मुन्ना माइकल में नवाज़उद्दीन का लुक देखकर मुंह खुला रह जाएगा

ये पहली बार है जब किसी गीतकार को गीतों के लिए नोबेल दिया जा रहा हो। आम तौर पर कवियों को गीतों के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जाता रहा है। बॉब डिलन को लोकगीतों की दुनिया का रॉक स्टार भी कहा जाता है।