विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख़ खान ने नहीं दिया बर्थडे का रिटर्न गिफ़्ट, अगली फिल्म के नाम पर ख़ामोशी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 02 Nov 2017 08:06 PM (IST)

शाहरुख़ ने बताया कि अब तक उन्हें बच्चों की तरफ़ से गिफ़्ट मिले नहीं हैं।

शाहरुख़ खान ने नहीं दिया बर्थडे का रिटर्न गिफ़्ट, अगली फिल्म के नाम पर ख़ामोशी
शाहरुख़ खान ने नहीं दिया बर्थडे का रिटर्न गिफ़्ट, अगली फिल्म के नाम पर ख़ामोशी

अनुप्रिया वर्मा, मुम्बई। शाहरुख़ खान ने आज गुरुवार को अपना 52वां जन्मदिन मनाया। केक काटा, मीडिया से बात की और फ़ैन्स के सामने भी आये लेकिन एक बात को लेकर ख़ामोश रहे। अपनी आनंद एल राय वाली फिल्म के नाम पर।

शाहरुख़ खान ने आज अपने घर मन्नत में बर्थडे का जश्न मनाया। मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वह खुश हैं कि इतने सालों के बावजूद आज भी लोग उनके घर के बाहर जिस प्यार से आते हैं। वह काफी सुखदायी है। ये ख़बर थी कि आज के दिन उनकी आनंद एल राय के डायरेक्शन में बन रही फिल्म का नाम बाहर आ सकता है। बातचीत करते हुए उन्होंने कहा है कि नहीं ऐसा नहीं था कि आज हमने सोच रखा था कि नाम की घोषणा करेंगे लेकिन हां फिल्म का टाइटिल तय हो चुका है और हम लोगों ने इसके कुछ ट्रेलर भी तैयार किये हैं लेकिन फिलहाल वह हमारे लिए हैं बाहर दिखाने के लिए नहीं । यह पूछे जाने पर क्या फिल्म का नाम रंगबाज़ है। इस पर शाहरुख़ खान ने न तो हां कहा और न ना कहा। शाहरुख़ ने बताया कि फिल्म का पोस्टर तैयार हैं लेकिन उनकी ये फिल्म 2018 में सामने आएगी तो इसलिए अभी से पोस्टर रिवील करना जल्दबाज़ी होगी। फिल्म का शेड्यूल अगले दो महीने में पूरा हो जाएगा। अपने फ़ैन्स को धन्यवाद देते हुए कहा कि वो पटाखे भी चला रहे हैं, आजकल ये सब ठीक नहीं है , ऐसा मैंने सुना है। शाहरुख़ ने बताया कि अब तक उन्हें बच्चों की तरफ़ से गिफ़्ट मिले नहीं हैं। आज रात भी आमिर खान सहित कुछ दोस्त आयेंगे। उनके साथ समय बिताऊंगा।

यह भी पढ़ें:शाहरुख़ खान ने किया फैंस का शुक्रिया अदा, साथ में थे क्यूट अबराम

शाहरुख़ खान बताया कि आनंद राय अपनी शूटिंग के दौरान हर समय पानी पुरी, टिक्की चाट कुछ न कुछ खिलाते ही रहते हैं। शाहरुख़ खान स्टारर इस फिल्म में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी हैं। इस तिकड़ी ने जब तक है जान में काम किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।