विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख़ खान ने किया फैंस का शुक्रिया अदा, साथ में थे क्यूट अबराम

By Rahul soniEdited By:
Updated: Thu, 02 Nov 2017 07:28 PM (IST)

शाहरुख़ खान आज 52 साल के हो गए हैं। शाहरुख़ ने अपने करीबी दोस्तों को मुंबई के पास अलीबाग में पार्टी दी। इसके बाद उन्होंने अपने फैंस का भी घन्यवाद किया।

शाहरुख़ खान ने किया फैंस का शुक्रिया अदा, साथ में थे क्यूट अबराम
शाहरुख़ खान ने किया फैंस का शुक्रिया अदा, साथ में थे क्यूट अबराम

मुंबई। शाहरुख़ खान आज 52 साल के हो गए हैं। अलीबाग में दोस्तों के साथ जश्न मनाने के बाद शाहरुख़ ने हाल ही में अपने घर मन्नत से अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। 

शाहरुख़ ने हमेशा की तरह एक बार फिर अपने जन्मदिन पर फैंस को निराश नहीं किया। हाल ही में हजारों की तादाद में शाहरुख़ को बधाई देने पहुंचे फैंस का शाहरुख़ ने शुक्रिया अदा किया। शाहरुख़ के घर पर हर साल उनके जन्मदिन पर उनके फैंस बधाई देने के लिए पहुंचते हैं। इस बार भी पहुंचे और शाहरुख़ ने बेटे अबराम के साथ सबका अभिवादन किया। आइए आपको दिखाते हैं तस्वीरें -

इस तस्वीर में देख सकते हैं कि शाहरुख़ के घर के बाहर उनके फैंस जमा हैं और शाहरुख़ बेटे अबराम के साथ सबका घन्यवाद कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: रानी पद्मिनी या मस्तानी: दीपिका पादुकोण बता रही हैं कौन सा है मुश्किल किरदार

हर साल शाहरुख़ के जन्मदिन के मौके पर एेसा ही माहौल उनके घर के बाहर रहता है। 

इस तस्वीर में देख सकता हैं कि शाहरुख़ ने अपने फिल्मी स्टाइल में फैंस को अभिवादन किया। 

आपको बता दें कि, शाहरुख़ ने जन्मदिन के खास मौके पर अलीबाग में अपने करीबी दोस्तों को पार्टी दी थी।

इस अवसर पर फैंस से रूबरू होने के बाद केक कटिंग सेरेमनी भी हुई। 

बता दें कि, शाहरुख़ ने अपने घर पर मीडिया के साथ भी जन्मदिन का जश्न मनाया। 

चलते-चलते क्यूट अबराम की यह खूबसूरत तस्वीर भी देख लीजिए। शाहरुख़ के साथ अबराम ने भी वेव किया।