विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर न हो फिल्मों का क्लैश, इसलिए शाहरुख़ ने खेला ये मास्टरस्ट्रोक

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Fri, 09 Jun 2017 07:28 PM (IST)

ट्रेड पंडितों का भी कहना है कि दोनों फिल्मों का टकराव टल जाने की वजह से शाहरुख़ की फिल्म को फायदा हो सकता है।

बॉक्स ऑफिस पर न हो फिल्मों का क्लैश, इसलिए शाहरुख़ ने खेला ये मास्टरस्ट्रोक
बॉक्स ऑफिस पर न हो फिल्मों का क्लैश, इसलिए शाहरुख़ ने खेला ये मास्टरस्ट्रोक

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। शाहरुख़ खान की इम्तियाज़ अली निर्देशित फिल्म जब हैरी मेट सेजल इसी साल 4 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। पहले शाहरुख़ की यह फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट-एक प्रेम कथा के साथ आने वाली थी लेकिन शाहरुख़ ने खुद यह निर्णय लिया है कि वह अपनी इस फिल्म को एक हफ्ते पहले लेकर आयेंगे।

जब से शाहरुख़ की टीम की तरफ से इस बात की घोषणा हुआ है. यह कयास लगाये जा रहे थे कि शाहरुख़ बॉक्स ऑफिस पर अक्षय के साथ क्लैश नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने यह निर्णय किया। अब नयी ख़बर यह है कि मार्केटिंग स्ट्रेटजी में माहिर शाहरुख़ खान इस फिल्म की रिलीज़ को लेकर मास्टर स्ट्रोक खेल रहे हैं। दरअसल, 4 अगस्त हैरी और सेजल की मीटिंग के लिए हर तरह से सहायक साबित होने वाला है। शाहरुख़ से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह फिल्म जिस दिन (शुक्रवार) आ रही है उसके दो दिन बाद सोमवार को रक्षाबंधन की छुट्टी है। और उसके अगले हफ्ते स्वतंत्रता दिवस की भी। इस कारण उनकी फिल्म को ग्रो करने का अच्छा मौक़ा मिल जाएगा। ट्रेड पंडितों का भी कहना है कि दोनों फिल्मों का टकराव टल जाने की वजह से शाहरुख़ की फिल्म को फायदा हो सकता है।

यह भी पढ़ें:Exclusive: शाहरुख़ के पोस्टर में क्यों है ये अंगूठी, जानिये क्या है पूरी मिस्ट्री 

शाहरुख़ के करीबी सूत्रों ने यह भी बताया है कि शाहरुख़ ऐसा इंडस्ट्री में बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन को ध्यान में रख ही कर रहे हैं, क्योंकि उनकी पिछली फिल्म रईस का काबिल से टकराव हुआ था और इस वजह से रईस को वो फायदा नहीं हुआ जो होना चाहिए था।