विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रईस' के बाद शाह रूख़ ख़ान छोटे पर्दे पर करने वाले हैं वापसी!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Thu, 08 Dec 2016 06:50 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 06:58 PM (IST)

फ़िल्मों में सक्सेस पाने के बाद भी किंग ख़ान टीवी से किसी ना किसी रूप में जुड़े रहे हैं। शाह रूख़ ने कुछ रिएलिटी और गेम शोज़ होस्ट किए हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। शाह रुख़ ख़ान इन दिनों अपनी फ़िल्म 'रईस' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, लेकिन ख़बर है कि वो इसके अलावा जल्द ही एक टीवी शो भी करने जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक़ वो स्टार प्लस के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की तैयारी में जुटे हैं और हाल ही में इस शो का प्रोमो भी शूट किया गया है। यह शो क्या है या शो का कॉन्सेप्ट क्या है। इसके बारे में अब तक कोई भी ख़बर बाहर नहीं आयी है। फिलहाल शाह रुख़ अपनी फ़िल्म के प्रमोशन के साथ-साथ डबिंग का काम भी पूरा कर रहे हैं। इम्तियाज़ अली की फ़िल्म की शूटिंग वो पूरी कर चुके हैं और आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग जनवरी में शुरू होगी। सो, यह संभव है कि इस दौरान वो अपने वक़्त का इस्तेमाल एक टीवी शो के लिए करें। संभावना ये भी है कि शाह रूख़ किसी रियलिटी शो का ही हिस्सा बनेंगे।

इसे भी पढ़ें- ख़ाकी पहनने के बाद राखी अब करेंगी क्राइम

वैसे छोटे पर्दे की दुनिया उनके लिए नई नहीं हैं। शाह रूख़ ने अपने करियर की शुरुआत स्मॉल स्क्रीन से ही की है। फ़िल्मों में सक्सेस पाने के बाद भी किंग ख़ान टीवी से किसी ना किसी रूप में जुड़े रहे हैं। शाह रूख़ ने कुछ रिएलिटी और गेम शोज़ होस्ट किए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।